लाइव न्यूज़ :

लीवरपूल को खरीदेंगे मुकेश अंबानी, रिपोर्ट में दावा- भारतीय अरबपति द्वारा कल्ब के बारे में ली गई है जानकारी

By भाषा | Updated: November 13, 2022 14:21 IST

इस पर बोलते हुए एफएसजी ने कहा, ‘‘एफएसजी को लिवरपूल में शेयरधारक बनने के लिए तीसरे पक्षों से दिलचस्पी मिली है। एफएसजी पहले ही कह चुका है कि सही शर्तों के अंतर्गत ही हम नए शेयरधारकों पर विचार करेंगे कि यह लिवरपूल के हित में होगा या नहीं। ’’

Open in App
ठळक मुद्देमुकेश अंबानी के लिवरपूल एफसी खरीदने की दौड़ में शामिल होने की खबर सामने आ रही है।दावा है कि भारतीय अरबपति के लोगों ने कल्ब के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की है। इस क्लब को खरीदने के लिए पहले से ही अमेरिका और खाड़ी के देशों ने इच्छा दिखाई है।

लंदन: भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी दुनिया के मशहूर इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल एफसी को खरीदने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। यह रिपोर्ट इंग्लैंड के दैनिक अखबार ‘द मिरर’ की है। आपको बता दें कि इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब का मौजूदा मालिक फेनवे स्पोर्टस ग्रुप (एफएसजी) इसे बेचना चाहता है जिसने अक्टूबर 2010 में मर्सीसाइड क्लब खरीदा था। 

अंबानी द्वारा क्लब की ली गई है जानकारी- रिपोर्ट

‘द मिरर’ की खबर के अनुसार एफएसजी अपने क्लब को चार अरब ब्रिटिश पाउंड में बेचने का इच्छुक है। रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अंबानी ने क्लब के बारे में जानकारी ली है। ‘फोर्ब्स’ की रेटिंग में दुनिया के आठवें सबसे रईस अंबानी के मुंबई मुख्यालय और कंपनी से जुड़े लोग इसकी पुष्टि नहीं कर सके है। 

एफएसजी ने अपने बयान में क्या कहा है

एफएसजी के बयान के अनुसार, ‘‘एफएसजी को लिवरपूल में शेयरधारक बनने के लिए तीसरे पक्षों से दिलचस्पी मिली है। एफएसजी पहले ही कह चुका है कि सही शर्तों के अंतर्गत ही हम नए शेयरधारकों पर विचार करेंगे कि यह लिवरपूल के हित में होगा या नहीं। ’’ 

अमेरिका और खाड़ी के देश भी क्लब को खरीदने में दिखा रहे है दिलचस्पी 

गौरतलब है कि एफएसजी के अंतर्गत जर्गेन क्लोप की टीम को काफी सफलता मिली है जिसमें पिछले कुछ वर्षों में प्रीमियर लीग खिताब, चैम्पियंस लीग, एफए कप, काराबाओ कप और यूरोपीय सुपर कप जीतना शामिल है। ऐसे में अमेरिका और खाड़ी के देश भी क्लब के अधिग्रहण में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। 

आपको बता दें कि अंबानी की कंपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट टीम मुंबई इंडियंस की मालिक है और इंडियन सुपर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने के अलावा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की व्यावसायिक भागीदार भी है। 

टॅग्स :फुटबॉलमुकेश अंबानीरिलायंसलीवरपूल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!