लाइव न्यूज़ :

मिल्खा सिंह की हालत स्थिर, कोविड आईसीयू से बाहर

By भाषा | Updated: June 16, 2021 18:12 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 जून भारत के महान धावक मिल्खा सिंह के परिवार ने बुधवार को कहा कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें कोविड आईसीयू से निकालकर पीजीआईएमईआर अस्पताल की दूसरी इकाई में शिफ्ट किया गया है।

मिल्खा सिंह पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

उनके परिवार के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मिल्खा जी की हालत स्थिर है और वह कोविड आईसीयू से बाहर है लेकिन मेडिकल आईसीयू में ही हैं। ’’

इसमें लिखा, ‘‘आपकी लगातार प्रार्थनाओं के लिये शुक्रिया। ’’

पीजीआईएमईआर (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) सूत्रों ने कहा कि मिल्खा सिंह ‘ठीक हैं, उनकी हालत स्थिर और वह उबर रहे हैं। ’

सूत्र ने कहा, ‘‘उनका कोविड-19 परीक्षण नेगेटिव आया है जिसके बाद ही उन्हें कोविड आईसीयू से शिफ्ट किया गया। ’’

सूत्रों ने कहा कि संस्थान के सीनियर डॉक्टरों की मेडिकल टीम रोज उनके स्वास्थ्य की निगरानी रख रही है।

मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर (85) भी पति के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद संक्रमित हो गयी थी। कोविड-19 संबंधित जटिलताओं के कारण उनका रविवार को मोहाली के निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!