लाइव न्यूज़ :

माइक टायसन ने को खूब पसंद आई भारतीय चिकन बिरयानी, शेरवानी भी ले गए घर

By सुमित राय | Updated: October 3, 2018 11:27 IST

पूर्व अमेरिकी मुक्केबाज माइक टायसन को भारतीय चिकन बिरयानी खूब पसंद आई और भारत दौरे पर उन्होंने खूब इसका मजा लिया।

Open in App

मुंबई, 3 अक्टूबर। पूर्व अमेरिकी मुक्केबाज माइक टायसन को भारतीय चिकन बिरयानी खूब पसंद आई और भारत दौरे पर उन्होंने खूब इसका मजा लिया। इस बात का खुलासा सालमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने किया। बता दें कि भारत दौरे के दौरान माइक टायसन की सुरक्षा की जिम्मेदारी शेरा और टाइगर सुरक्षा सेवा की थी।

शेरा ने बताया कि टायसन को भारतीय बिरयानी के अलावा यहां की संस्कृति और पारंपरिक वेश-भूषा भी काफी पसंद आया। वे इससे इतने प्रभावित थे कि स्वदेश लौटते समय वे अपने साथ एक शेरवानी भी ले गए। टायसन मुंबई में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लीग कुमिते को लॉन्च करने के लिए पहली बार भारत आए थे।

शेरा ने बताया, 'टायसन साधारण और साफदिल व्यक्ति हैं। मैं उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व और सकारात्मक दृष्टिकोण की प्रशंसा करता हूं।' वहीं टायसन ने भी शेरा की सुरक्षा कंपनी की जमकर तारीफ की।

मुंबई दौरे पर आए टायसन ताजमहल देखने आगरा भी गए थे। शेरा ने बताया कि टायसन ने धारावी और ताजमहल का दौरा किया, लेकिन वे अन्य लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर नहीं गए। चूंकि मैं उनके साथ था, इसलिए बहुत से प्रशंसकों ने इस उम्मीद के साथ संपर्क किया कि सलमान खान और वे लीग के लिए एक साथ रिंग में पहुंचेंगे।

जब शेरा से पूछा गया कि टायसन की सुरक्षा के दौरान कोई परेशानी हुई तो उन्होंने बताया कि जब आप सलमान खान की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल लेते हैं तो इसके बाद किसी भी सेलिब्रिटी की सुरक्षा करना बहुत आसान हो जाता है।

टॅग्स :माइक टायसनसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

अन्य खेल अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?