लाइव न्यूज़ :

मानसिक और भावनात्मक रूप से यह किसी अन्य साल से अलग: जोकोविच

By भाषा | Updated: November 13, 2021 19:05 IST

Open in App

तुरिन, 13 नवंबर (एपी) शीर्ष रैंकिंग वाले टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने उम्मीद जतायी कि हाल के दिनों में खेल से विश्राम (ब्रेक) के कारण वह एटीपी फाइनल्स के पांच साल के खिताबी सूखे को खत्म करने में सफल रहेंगे।

जोकोविच ने नये सत्र से पहले दो महीने के विश्राम के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ मेरे लिये उपलब्धि हासिल करने के दबाव के कारण यह साल मानसिक और भावनात्मक रूप से शायद किसी भी अन्य वर्ष की तुलना में अलग रहा है। आप जानते हैं कि मेरे पास इतिहास बनाने का मौका था। इसका मेरे खेल पर काफी असर पड़ा और मुझे ऐसा लगा कि मुझे फिर से मनोबल हासिल करने और सत्र को शानदार तरीके से खत्म करने के लिए ब्रेक की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पेरिस (मास्टर्स) में जीत के साथ बाद मैंने इंडोर सत्र का शानदार आगाज किया है और उम्मीद है कि इस साल अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखूंगा।’’

अन्य बड़े टूर्नामेंटों की तरह एटीपी फाइनल्स में भी जोकोविच का दबदबा रहा है लेकिन वह 2015 के बाद इसके चैम्पियन नहीं बने है। उन्होंने 2008 और फिर 2012 से 2015 तक (लगातार चार बार) ने इस खिताब को पांच बार जीतकर पीट सम्प्रास और इवान लेंडल के रिकॉर्ड की बराबरी की है, जो रोजर फेडरर के रिकॉर्ड से एक कम है।

एटीपी फाइनल्स के पांच साल के खिताबी सूखे के बारे में 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ इसकी एक वजह यह हो सकती है कि पूरे सत्र के दौरान काफी मेहनत करने के बाद आखिरी में इतनी ऊर्जा नहीं बचती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!