लाइव न्यूज़ :

मैकग्रा ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रहाणे, गिल और जडेजा से सबक लेने को कहा

By भाषा | Updated: January 7, 2021 07:30 IST

Open in App

सिडनी, सात जनवरी अपने जमाने के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने भारत के खिलाफ वर्तमान श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त करते हुए उन्हें अजिंक्य रहाणे और शुभमन गिल से सबक लेने की सलाह दी।

मैकग्रा 1-1 से बराबर चल रही चार मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के अभी तक के रवैये से खुश नहीं हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अधिकतर भारतीयों की तरह मेरी भी राय है कि उन्होंने (भारतीय गेंदबाजों) आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की मानसिकता को भांपकर गेंदबाजी की और जैसा मैंने पहले कहा था कि वे (आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज) थोड़ा डरे हुए थे। ’’

मैकग्रा ने कहा, ‘‘वे रन बनाने और गेंदबाजों पर हावी होने के बजाय अपने विकेट बचाये रखने पर ध्यान दे रहे थे। जब आपको पता चलता है कि बल्लेबाज पिच पर टिके रहने के लिये संघर्ष कर रहा है तो इससे गेंदबाज को थोड़ा मौका मिल जाता है और फिर बल्लेबाज को आउट करने में देर नहीं लगती।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जिस तरह से रहाणे ने बल्लेबाजी की, गिल ने बल्लेबाजी की, ऋषभ पंत, जडेजा ने बल्लेबाजी की, इन खिलाड़ियों ने दिखाया कि कैसे बल्लेबाजी करनी चाहिए। ’’

मैकग्रा ने भारतीय गेंदबाजों की प्रशंसा की और स्वयं को जसप्रीत बुमराह का बड़ा प्रशंसक करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘आप भारतीय गेंदबाजों से श्रेय नहीं छीन सकते हो। जसप्रीत बुमराह ने जिस तरह से श्रृंखला में गेंदबाजी की है वह शानदार है। मैं बुमराह का बड़ा प्रशंसक हूं। मैंने कुछ अवसरों पर उससे बात की तथा वह जिस तरह से सोचता है और उस पर अमल करता है वह मुझे पसंद है। ’’

भारतीय गेंदबाजों ने जिस लेंथ पर गेंदबाजी की उससे भी मैकग्रा प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वह (बुमराह) आस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में गेंदबाजी करने का आनंद लेता है। मोहम्मद सिराज टीम में आया। मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी की। आस्ट्रेलिया में कभी आप अच्छी उछाल हासिल कर सकते हो और शार्ट पिच गेंदबाजी करते हो लेकिन उन्होंने अच्छी लेंथ से गेंदबाजी की।’’

मैकग्रा ने रविचंद्रन अश्विन की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘रवि अश्विन जिस तरह से गेंदबाजी करता है। वह हमेशा पहले टेस्ट मैच में अच्छी गेंदबाजी करता है लेकिन फिर श्रृंखला के बाकी मैचों में वैसी लय नहीं रख पाता लेकिन उसने जिस तरह से मेलबर्न में गेंदबाजी की वह बेजोड़ थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!