लाइव न्यूज़ :

मैक्सवेल काफी परिपक्वता दिखा रहे हैं: कैटिच

By भाषा | Updated: April 15, 2021 16:15 IST

Open in App

चेन्नई, 15 अप्रैल मुख्य कोच साइमन कैटिच को लगता है कि ग्लेन मैक्सवेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के लिये बहु उपयोगी खिलाड़ी साबित होंगे जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के शुरूआत से ही बल्ले से शानदार फार्म दिखाना शुरू कर दिया है।

आरसीबी ने खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ बोली लगाने की होड़ के बाद 14.25 करोड़ रूपये में 32 साल के आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को खरीदा था और उन्होंने इस सत्र में टीम की लगातार दो जीत में दो मैच विजेता पारियां खेलकर खुद पर भरोसे को भी सही साबित किया है। कैटिच ने कहा, ‘‘उसने काफी परिपक्वता दिखायी है, विशेषकर आज (बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ), जब दूसरे छोर पर विकेट गिर रहे थे। उसने परिस्थितियों को अच्छी तरह समझा और अच्छी पारी खेली और अंत में जब हमें कुछ तेजी से रन जुटाने की जरूरत थी तो उसने ऐसा किया, इसका श्रेय उसके अनुभव को दिया जाना चाहिए। ’’

संयुक्त अरब अमीरात में खेले गये 2020 आईपीएल में मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब के साथ थे लेकिन उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था, उन्होंने 13 मैचों में 108 रन जुटाये थे।

लेकिन कैटिच ने कहा कि वह इस सत्र में आरसीबी फ्रेंचाइजी के साथ कई भूमिकायें निभा रहा है।

उन्होंने फ्रेंचाइजी की वेबसाइट पर पोस्ट किये वीडियो में कहा, ‘‘वह शानदार रहा है। उसने हमारे लिये बड़ी भूमिका निभायी है, पहली विराट (कोहली) की मैदान को सजाने में मदद की ताकि सही समय पर सही खिलाड़ी सही जगह खड़े हों। ’’

कैटिच ने कहा, ‘‘उसने काफी युवा खिलाड़ियों के साथ क्षेत्ररक्षण अभ्यास किया क्योंकि हम जानते हैं कि यह विभाग ऐसा है जिसे हमें अच्छा रखना होगा और रन आउट और कैच लेने के मौकों का फायदा उठाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!