Italian GP, F1 2021: लुईस हैमिल्टन और मैक्स वेरस्टैपेन इटैलियन ग्रां प्री में टकराए, वीडियो देख हो जाएंगे दंग...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 12, 2021 08:06 PM2021-09-12T20:06:14+5:302021-09-12T21:07:55+5:30

Italian GP, F1 2021: लुईस हैमिल्टन को उम्मीद है कि खिताब के प्रतिद्वंद्वी मैमैक्स वेरस्टैपेन इटैलियन ग्रां प्री में नियमित जीत हासिल करेंगे।

Max Verstappen, Lewis Hamilton collide, take each other out of Italian Grand Prix see video | Italian GP, F1 2021: लुईस हैमिल्टन और मैक्स वेरस्टैपेन इटैलियन ग्रां प्री में टकराए, वीडियो देख हो जाएंगे दंग...

हैमिल्टन बाहर निकल गए। (file photo)

Highlightsवेरस्टैपेन की कार हैमिल्टन के ऊपर से टकरा गई। बजरी के जाल में वेरस्टैपेन की कार हैमिल्टन के ऊपर रुक गई।

Italian GP, F1 2021: खिताब के प्रतिद्वंद्वी मैक्स वेरस्टैपेन और लुईस हैमिल्टन इस सीजन में दूसरी बार इटैलियन ग्रां प्री में टकरा गए। खुद को दौड़ से बाहर कर लिया।

चैम्पियनशिप में शीर्ष पर चल रहे मैक्स वेरस्टैपेन और गत चैम्पियन लुईस हैमिल्टन रविवार को इटैलियन ग्रां प्री में दुर्घटना का शिकार हुए जिसमें मैकलारेन के डेनियल रिकियार्डो ने जीत हासिल की। यह मैकलारेन की करीब नौ वर्षों में पहली जीत है। इससे पहले 2012 में उसके लिये जेनसन बटन ने ब्राजील में जीत हासिल की थी।

मोनाको में 2018 के बाद रिकियार्डो की भी यह पहली जीत है। वह टीम के साथी लैंडो नौरिस से 1.747 सेकेंड और वालटेरी बोटास से 4.921 सेकेंड आगे रहे। बोटास ने नये इंजन के कारण लगे जुर्माने के बाद ग्रिड में अंतिम स्थान से शुरुआत करने के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया।

वेरस्टैपेन की कार हैमिल्टन के ऊपर से टकरा गई। बजरी के जाल में वेरस्टैपेन की कार हैमिल्टन के ऊपर रुक गई। दोनों ड्राइवर ठीक हैं। वेरस्टैपेन पहले बाहर निकलकररेड बुल गैरेज में वापस चले गए। कुछ ही देर बाद हैमिल्टन बाहर निकल गए।

लेकिन रेस का ‘टर्निंग प्वाइंट’ 26वीं लैप में आया जब हैमिल्टन ट्रैक पर वर्स्टापेन के बिलकुल आगे आ गये। रेड बुल के ड्राइवर ने मोड़ पर अंदर की ओर आने की कोशिश की जबकि सात बार के चैम्पियन हैमिल्टन ने बचने का प्रयास किया। पर दोनों की कार के बीच संपर्क हुआ और दोनों की कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

कार की कॉकपिट पर सुरक्षा के लिये बनी रिंग के कारण हैमिल्टन गंभीर चोट से बच गये। गुस्साये वेरस्टैपेन ने टीम रेडियो पर कहा, ‘‘जब तुम जगह नहीं छोड़ते तो ऐसा ही होता है। ’’ दोनों ड्राइवर अपनी कार से बाहर निकलकर आये, हालांकि मर्सिडीज के हैमिल्टन ने निकलने में ज्यादा समय लगाया।

Web Title: Max Verstappen, Lewis Hamilton collide, take each other out of Italian Grand Prix see video

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे