लाइव न्यूज़ :

आर्चर की अनुपस्थिति में मौरिस तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई की अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने को तैयार

By भाषा | Updated: March 30, 2021 15:37 IST

Open in App

मुंबई, 30 मार्च इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में बिके सबसे मंहगे खिलाड़ी क्रिस मौरिस ने कहा कि आगामी सत्र में चोटिल जोफ्रा आर्चर की अनुपस्थिति में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करना एक अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी लेकिन इससे टीम में उनकी भूमिका में कोई बदलाव नहीं होगा।

तेज गेंदबाज आर्चर हाल में इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान कोहनी में चोट के कारण आईपीएल के पहले हाफ में नहीं खेल पायेंगे जो राजस्थान रॉयल्स के अभियान के लिये करारा झटका होगा।

आर्चर की अनुपस्थिति में टीम में शामिल हुए नये खिलाड़ी मौरिस तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करने को तैयार हैं।

उन्होंने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं आईपीएल में जिस भी टीम के लिये खेला हूं, मेरी भूमिका नयी गेंद और डेथ ओवर में गेंदबाजी करने की रही है। इसमें कोई बदलाव नहीं होता। टीम में हमेशा तेज गेंदबाज मिले हैं और मैं इसमें सहायक की भूमिका निभाता हूं। ’’

मौरिस ने कहा, ‘‘अगर मैं गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करूंगा तो यह नयी भूमिका नहीं होगी और अगर मैं इसमें सहायक की भूमिका निभाता हूं तो भी यह मेरे लिये नयी नहीं होगी। लेकिन जब आप आक्रमण की अगुआई करते हो तो इसमें थोड़ी जिम्मेदारी होती है। लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि यह मेरे लिये कुछ अलग चीज नहीं होगी। ’’

राजस्थान रॉयल्स ने पिछले महीने इस दक्षिण अफ्रीकी आल राउंडर को 16.25 करोड़ रूपये की राशि में खरीदा था जिससे वह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाले खिलाड़ी बन गये थे।

जब महंगे खिलाड़ी के ‘टैग’ से होने वाले दबाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह सामान्य ही है कि जब इस तरह का कुछ होता है तो थोड़ा दबाव तो होता है। अगर मैं कहूं कि दबाव नहीं है तो यह झूठ होगा लेकिन मैं बीते समय में भी भाग्यशाली रहा हूं कि मैं काफी बड़ी राशि में ही बिकता रहा हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अंत में आपको प्रदर्शन करना होता है, भले ही आप कितनी भी राशि में खरीदे गये हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!