लाइव न्यूज़ :

मेरीकोम, लवलीना को कोविड-19 का पहला टीका लगा

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:28 IST

Open in App

पुणे, 12 मई ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी भारतीय महिला मुक्केबाजों एमसी मेरीकोम (51 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) को बुधवार को कोविड-19 का पहला टीका लगाया गया।

मेरीकोम और लवलीना दोनों यहां सेना खेल संस्थान (एएसआई) में ट्रेनिंग कर रही हैं। ट्रेनिंग शिविर को भारतीय खेल प्राधिकरण ने स्वीकृति दी है और यह जुलाई के अंत तक चलेगा।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने कहा, ‘‘इन दोनों के अलावा कोचिंग और सहयोगी स्टाफ के चार सदस्यों को भी पहला टीका लगाया गया।’’

विश्व चैंपियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता लवलीना पिछले कुछ समय से एएसआई में ट्रेनिंग कर रही हैं जबकि छह बार की विश्व चैंपियन मेरीकोम पांच मई को यहां पहुंची।

मुक्केबाजों को तीन अलग समूह में रखा गया है और सभी तो अभ्यास के लिए दो जोड़ीदार दिए गए हैं जिससे कि संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सके।

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली एक अन्य महिला मुक्केबाज पूजा रानी (75 किग्रा) हालांकि बेलारी के इंस्पायर इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स में ट्रेनिंग जारी रखेंगी।

महिला मुक्केबाजों के नयी दिल्ली में चल रहे राष्ट्रीय शिविर को उस समय रोकना पड़ा था जब 14 अप्रैल को नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हाई परफोर्मेंस निदेशक राफेल बर्गामास्को और मुख्य कोच मोहम्मद अली कमर सहित 21 प्रतिभागी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे।

बर्गामास्को और कमर इसके बाद से इस संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!