लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक के लिये मनु और मैंने एक योजना बनायी है: कोच रौनक पंडित

By भाषा | Updated: July 22, 2021 15:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई शूटिंग रेंज में तीन महीने से कम अभ्यास के दौरान कोच रौनक पंडित और मनु भाकर ने एक योजना बनायी है जिससे इस युवा पिस्टल निशानेबाज की ओलंपिक में पोडियम स्थान हासिल करने की उम्मीद बनी हुई है।

भारत के सर्वश्रेष्ठ पिस्टल निशानेबाज जसपाल राणा से कोचिंग के दौरान मनु ने विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन उनसे अलग होने के बाद वह रौनक पंडित की कोचिंग में अभ्यास कर रही हैं।

मार्च में नयी दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप के बाद मनु ने जसपाल से कोचिंग नहीं लेने का फैसला किया।

क्रोएशिया में भारतीय टीम के दौरे के दौरान पंडित ने डेढ़ महीने तक मनु की अंतिम चरण की तैयारियों में मार्गदर्शन किया।

पंडित ने 2006 में समरेश जंग के साथ जोड़ी बनाकर राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने तोक्यो से पीटीआई से कहा, ‘‘हमने ढाई से तीन महीने तक ट्रेनिंग की है और उसके (मनु के) लिये एक योजना बनायी है। ’’

उन्हें मनु की काबिलियत पर पूरा भरोसा है और उनका कहना है कि काफी उम्मीदों के बावजूद न तो उन्हें और न ही इस युवा निशानेबाज को कोई परेशानी है।

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीदों के अच्छे बुरे पहलू होते हैं लेकिन मनु 16 या 17 साल की उम्र में भी विश्व कप में निशाना लगाकर पदक जीत रही थी। वह इस तरह के दबाव और उम्मीदों की आदी है। ’’

पंडित ने कहा, ‘‘ओलंपिक से पहले वह शांत है, पूरी तरह से अपने काम पर ध्यान लगाये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!