लाइव न्यूज़ :

पलानी को हराकर मनोज दशरथन तीसरे दौर में पहुंचे

By भाषा | Updated: November 21, 2020 18:21 IST

Open in App

चेन्नई, 21 नवंबर तमिलनाडु के मनोज दशरथन ने शनिवार को यहां अजय रस्तोगी स्मारक अखिल भारतीय ओपन स्नूकर चैम्पियनशिप 2020 के दूसरे दौर के मैच में अपने ही राज्य के पलानी पर 4-3 से जीत दर्ज की।

दशरथन ने पहला सेट आसानी से जीता लेकिन पलानी ने अगले दो सेट जीतकर बढ़त कायम कर ली। दशरथन ने इसके बाद चौथा सेट अपने नाम किया जबकि पलानी ने पांचवें सेट में जीतकर अपनी बढ़त को 3-2 कर दिया।

दशरथन ने इसके बाद पलानी को कोई मौका नहीं दिया और लगातार दो सेट में जीत के साथ तीसरे दौर में जगह पक्की की।

इस दौर के दिन के अन्य मैचों में तमिलनाडु के एस मघेश और कामराज ने एक समान 4-1 से जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!