लाइव न्यूज़ :

अपमानजनक शब्द के इस्तेमाल पर मैनचेस्टर यूनाइटेड के कवानी तीन मैचों के लिए प्रतिबंधित

By भाषा | Updated: December 31, 2020 21:26 IST

Open in App

मैनचेस्टर, 31 दिसंबर (एपी) मैनचेस्टर यूनाइटेड के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी एडिसन कवानी को इंग्लैंड फुटबॉल संघ (एफए) ने अश्वेत लोगों के लिए अपमानजनक शब्द के इस्तेमाल पर गुरुवार को तीन मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

कवानी ने कहा कि उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल स्नेह से अभिवादन के रूप में किया था। उन्होंने हालांकि एफए के नियमों को तोड़ने की बात स्वीकार की जिसके बाद उन्हें इससे जुड़ी शिक्षा को पूरा करने का आदेश दिया गया। कवानी पर एक लाख पाउंड (लगभग एक करोड़ रूपये) का जुर्माना लगा है।

एफए से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘उनकी टिप्पणी ‘अपमानजनक और अनुचित’ है। इससे खेल की बदनामी हुई है। यह टिप्पणी ‘नियमों का उल्लंघन’ हैं क्योंकि इसमें जाति, रंग और नस्ल का जिक्र है।’’

उरूग्वे के इस खिलाड़ी ने अक्टूबर में साउथम्पटन के खिलाफ प्रीमियर लीग मैच को 3-2 से जीतने के बाद ये टिप्पणी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

क्रिकेटIND Vs SA 5th T20I: आज क्यों नहीं खेल रहे हैं शुभमन गिल? भारत के उप-कप्तान को लेकर BCCI ने मेडिकल अपडेट जारी किया

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: श्रीलंका को हराकर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पहुँचा भारत, PAK से होगी खिताबी जंग

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!