लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर सिटी ने फुलहम को हराया, खिताब के करीब पहंचा

By भाषा | Updated: March 14, 2021 11:01 IST

Open in App

लंदन, 14 मार्च (एपी) मैनचेस्टर सिटी ने शनिवार को फुलहम को 3-0 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीतने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।

पेप गुआर्डियोला की टीम की ओर से जॉन स्टोन्स, गैब्रिएल जीसस और सर्जियो एगुएरो ने गोल दागे।

सिटी की टीम को खिताब जीतने के लिए अपने बाकी बचे आठ मैचों में से पांच जीतने होंगे। टीम ने दूसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर यूनाईटेड पर 17 अंक की बढ़त बना रखी है लेकिन उससे दो मैच अधिक खेले हैं।

एक समय खिताब की दौड़ में शामिल रहे एवर्टन को बर्नले के खिलाफ घरेलू मैदान पर 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी जिससे टीम की शीर्ष चार में जगह बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है।

चेल्सी ने लीड्स से गोल रहित ड्रॉ खेला और टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर चल रही है। शीर्ष चार टीमें चैंपियन्स लीग में जगह बनाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!