लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर सिटी ने एवर्टन को 3-1 से हराया, ईपीएल में 10 अंक की बढ़त बनायी

By भाषा | Updated: February 18, 2021 10:16 IST

Open in App

लंदन, 18 फरवरी (एपी) मैनचेस्टर सिटी ने रियाद मेहराज और बर्नार्डो सिल्वा के दूसरे हाफ में किये गये गोल की मदद की से एवर्टन को 3-1 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में 10 अंकों की स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है।

मैनचेस्टर की सभी प्रतियोगिताओं में यह लगातार 17वीं और लीग में लगातार 12वीं जीत है। फिल फोडेन ने 32वें मिनट में गोल करके सिटी को बढ़त दिलायी लेकिन इसके पांच मिनट बाद रिचार्लीसन ने एवर्टन को बराबरी दिला दी जिससे मध्यांतर तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा।

लीग में पिछले नौ मैचों में यह केवल दूसरा अवसर है जबकि सिटी के खिलाफ गोल हुआ। मेहराज ने हालांकि 63वें मिनट में सिटी को फिर से बढ़त दिला दी जबकि सिल्वा ने 77वें मिनट में उसकी जीत सुनिश्चित की।

मैनचेस्टर सिटी के अब 24 मैचों में 56 अंक हो गये हैं जबकि दूसरे नंबर पर काबिज मैनचेस्टर यूनाईटेड के इतने ही मैचों में 46 अंक हैं।

फुल्हम और बर्नले के बीच खेला गया एक अन्य मैच 1-1 से ड्रा रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?

क्रिकेटLSG vs KKR: कौन हैं लखनऊ सुपर जायंट्स के मोहसिन खान, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ झटके 5 विकेट

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतभारतीय तिरंगे वाला ‘दुपट्टा’ ओढ़ी थी भाजपा उम्मीदवार पापिया अधिकारी?, पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष कोहिनूर मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई

कारोबार8 पॉइंट्स में भी समझें किसान कल्याण की बात?, कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!