लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर सिटी ने चेल्सी को हराया

By भाषा | Updated: January 4, 2021 15:46 IST

Open in App

लंदन, चार जनवरी (एपी) चेल्सी को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के कारण कमजोर हुई मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ इंग्लिश प्रीमियर लीग में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा जो पिछले छह मैचों में टीम की चौथी हार है।

मैनचेस्टर सिटी की ओर से इकाय गुनडोगन, फिल फोडेन और केविन डि ब्रून ने पहले हाफ में गोल दागे जबकि चेल्सी की ओर से एकमात्र गोल कैलम हडसन ओडोई ने मैच खत्म होने से कुछ सेकेंड पहले इंजरी टाइम में किया।

इस हार के बाद चेल्सी की टीम 17 मैचों में 26 अंक के साथ आठवें स्थान पर खिसक गई है।

मैनचेस्टर सिटी की टीम 15 मैचों में 29 अंक के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

लीवरपूल की टीम 16 मैचों में 33 अंक के साथ शीर्ष पर है। मैनचेस्टर यूनाईटेड के भी 16 मैचों में 33 अंक हैं लेकिन गोल अंतर के कारण टीम दूसरे स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!