लाइव न्यूज़ :

मलिक पर दो साल का प्रतिबंध, अपील के लिये एक सप्ताह का समय

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई भारतीय पहलवान सुमित मलिक की ओलंपिक में भाग लेने की उम्मीदें शुक्रवार को खत्म हो गई जब उनके बी नमूने में भी प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाये जाने के बाद यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने उन पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया ।

मलिक को फैसले के खिलाफ अपील करने या उसे मानने के लिये एक सप्ताह का समय दिया गया है ।

सोफिया में विश्व ओलंपिक क्वालीफायर में डोप टेस्ट में नाकाम रहने के बाद उन पर अस्थायी निलंबन लगाया गया था। उसी टूर्नामेंट में उन्होंने 125 किलोवर्ग में तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया ।

उनके बी नमूने की 30 जून को हुई जांच में उसी प्रतिबंधित पदार्थ के अंश मिले हैं ।

राष्ट्रमंडल खेल 2018 के स्वर्ण पदक विजेता मलिक ने पीटीआई को बताया कि उसने दाहिने घुटने में दर्द के कारण दर्दनिवारक दवायें ली थी ।

भारतीय कुश्ती महासंघ के एक अधिकारी ने बताया ,‘‘ सुमित मलिक का बी नमूना भी पॉजिटिव आया है । यूडब्ल्यूडब्ल्यूए ने तीन जून से उन पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है । उनके पास जवाब देने के लिये एक सप्ताह का समय है । वह सुनवाई की मांग कर सकते हैं या सजा स्वीकार कर सकते हैं ।’’

मलिक के करीबी सूत्रों ने कहा कि वे जल्दी ही फैसला लेंगे और अपने वकील से बात कर रहे हैं ।

डब्ल्यूएफआई में लोगों का मानना है कि मलिक को फैसले के खिलाफ अपील करनी चाहिये क्योंकि उसने स्टेरॉयड नहीं लिया है बल्कि ‘स्टीम्युलेंट’ अनजाने में ले लिया है । उन्हें ओलंपिक क्वालीफायर से पहले राष्ट्रीय शिविर में घुटने में चोट लगी थी ।

मामले की सुनवाई होने और फैसला आने में समय लगेगा और वह ओलंपिक नहीं जा सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!