लाइव न्यूज़ :

मलिक और आजम के अर्धशतक, पाकिस्तान 72 रन से जीता

By भाषा | Updated: November 7, 2021 23:20 IST

Open in App

शारजाह, सात नवंबर पाकिस्तान ने कप्तान बाबर आजम (66) और अनुभवी शोएब मलिक (18 गेंद में नाबाद 54 रन) के अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रविवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप दो के अपने अंतिम मैच में स्कॉटलैंड पर 72 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

पाकिस्तान सुपर 12 चरण के पांचों मैच जीतकर 10 अंक लेकर शीर्ष पर रहा जिससे सेमीफाइनल में 11 नवंबर को उसका सामना दुबई में आस्ट्रेलिया से होगा। दूसरा सेमीफाइनल 10 नवंबर को अबुधाबी में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जायेगा।

पाकिस्तान ने जहां अपने सारे मैच जीते तो वहीं स्कॉटलैंड ने अपने सभी मैच गंवाकर टूर्नामेंट का अंत किया।

पाकिस्तान ने आजम की 47 गेंद की सयंमित अर्धशतकीय पारी के बाद अंत में ‘मैन ऑफ द मैच’ मलिक की छह छक्के और एक चौके जड़ित ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी से चार विकेट पर 189 रन विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम ने मलिक के तू्फान से अंतिम पांच ओवर में एक विकेट गंवाकर 77 रन जोड़े।

रिची बैरिंगटन (नाबाद 54 रन, 37 गेंद, चार चौके और एक छक्का) के अर्धशतक के बावजूद स्कॉटलैंड ने छह विकेट पर 117 रन बनाये। उसके लिये दो अन्य बल्लेबाज जार्ज मुन्से (17) और माइकल लीस्क (14) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके।

पाकिस्तान के लिये शादाब खान ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर दो विकेट झटके जबकि शाहीन शाह अफरीदी, हैरिस रऊफ और हसन अली को एक एक विकेट मिला।

मलिक की आक्रामकता का अंदाजा अंतिम ओवर में बने 26 रन से लगाया जा सकता है जिसमें उन्होंने क्रिस ग्रीव्स (43 रन देकर दो विकेट) पर तीन छक्के और एक चौका जड़ा। इस तरह वह टूर्नामेंट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में केएल राहुल (स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंद में 50 रन) के साथ शामिल हो गये।

आजम का यह इस टूर्नामेंट में यह चौथा पचासा भी था। उन्होंने 47 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के जमाये। वह आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (2007) और भारतीय कप्तान विराट कोहली (2014) के बाद टी20 विश्व कप में चार अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गये।

मोहम्मद हफीज ने 31 रन का योगदान दिया। आजम और हफीज ने तब तीसरे विकेट के लिये 32 गेंद में 53 रन की साझेदारी निभायी जब टीम धीमी शुरूआत से उबर रही थी।

हफीज के 15वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट होने के बाद मलिक क्रीज पर उतरे, जिन्होंने कप्तान आजम के पवेलियन लौटने के बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जो ग्रीव्स का दूसरा शिकार बने।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (19 गेंद में 15 रन) को शुरू में खेलने में थोड़ी परेशानी हो रही थी जिससे पावरप्ले में टीम 35 रन ही जोड़ सकी। अगले ही ओवर में रिजवान आउट हो गये।

फखर जमां (08) का इस मैच में भी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। वह ग्रीव्स की गेंद को खेलने के प्रयास में काउ कार्नर पर कैच देकर आउट हुए जिससे टीम का स्कोर दो विकेट पर 59 रन था।

टीम ने 10 ओवर में दो विकेट पर 60 रन बनाये थे। हफीज (19 गेंद में चार चौके और एक छक्का) ने आकर कुछ शानदार चौके जमाये और अपने कप्तान का अच्छा साथ निभाया।

लेकिन आजम और मलिक की बल्लेबाजी से पाकिस्तान ने अंतिम 10 ओवर में 129 रन जोड़े।

इस मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड शुरू में कहीं भी चुनौती पेश करती नहीं दिखी। पावरप्ले में उसका स्कोर एक विकेट पर 24 रन और 10 ओवर में दो विकेट पर 41 रन था। पर इसके बाद बैरिंगटन और माइकल लीस्क (14) ने पांचवें विकेट के लिये 32 गेंद में 46 रन की साझेदारी कर टीम की रन गति बढ़ायी। अंत में बैरिंगटन ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!