लाइव न्यूज़ :

Major Dhyan Chand: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के गुरु मेजर बाले तिवारी पर लिखी पुस्तक 'थपकी' का विमोचन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2022 18:38 IST

major Dhyan Chand: ध्यानचंद जैसे स्वर्ण को तपाकर निखारने वाले उसी जौहरी सूबेदार मेजर बाले तिवारी के जीवन पर आधारित 'थपकी' नामक पुस्तक का विमोचन हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे03 सितंबर 2022 को प्रेस क्लब आफ इंडिया दिल्ली में संपन्न हुआ।विजय गोयल ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है।हॉकी खेल प्रेमियों के लिए एक सौगात होगी।

नई दिल्लीः जब भी हॉकी की बात होती है तो मेजर ध्यानचंद का नाम बरबस जुबान पर आ जाता है। मानो भारतीय हॉकी का पर्याय ही ध्यानचंद है। सच मानिए यदि ध्यानचंद नहीं होते तो सम्भवतः भारतीय हॉकी भी नहीं होती। उसका स्वर्ण युग नहीं होता।

ध्यानचंद हॉकी के स्वर्ण रहे हैं और कहते हैं सोना जितना तपेगा वो उतना ही निखरेगा। तपाने वाला जौहरी जानता है कौन सा स्वर्ण कितना तप कर कितनी चमक या दमक बिखेर सकता है। तो ध्यानचंद जैसे स्वर्ण को तपाकर निखारने वाले उसी जौहरी सूबेदार मेजर बाले तिवारी के जीवन पर आधारित 'थपकी' नामक पुस्तक का विमोचन हुआ।

03 सितंबर 2022 को प्रेस क्लब आफ इंडिया दिल्ली में संपन्न हुआ। इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि विजय गोयल ( पूर्व खेल मंत्री), अशोक ध्यानचंद ( पूर्व हॉकी ओलंपियन), विशिष्ठ अतिथि डॉ. अनीता आर्या ( पूर्व सांसद),  रमिंदर सिंह  (संस्थापक एवं सीईओ, सेलिबफी एप),  राकेश प्रजापति, शैलेंद्र कुमार, राकेश तिवारी, भोलानाथ तिवारी,  हरि प्रसाद मिश्र, अशोक पाठक, अशोक दीवान, नवीन कुमार, अरविंद छाबड़ा व अन्य गणमान्यों की मौजूदगी में दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए विजय गोयल ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि पुस्तक के लेखक वरुण तिवारी और ब्रजबाला ने अपने परदादा सूबेदार मेजर बाले तिवारी के व्यक्तित्व को थपकी के जरिये लोगों के सामने लाने का जो सुंदर प्रयास किया है उसके लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ।

आदरणीय बाले तिवारी जी ने हम सबको ध्यानचंद रूपी जो हीरा दिया है हम सब उसके आभारी रहेंगे.  अशोक ध्यानचंद ने कहा कि आदरणीय बाले तिवारी के बिना ध्यानचंद का जीवन अधूरा है। बाले तिवारी के प्रोत्साहन रूपी थपकी से वह एक अच्छे खिलाडी के रूप में निखर कर सामने आये और उनके मार्गदर्शन में खेलते हुए एक बेहतरीन खिलाड़ी बने।

ध्यान सिंह को खेल की एक-एक बारीकी से रूबरू कराया सूबेदार मेजर बाले तिवारी ने। सूबेदार मेजर बाले के जीवन पर आधारित पुस्तक "थपकी" का लोकार्पण देश-दुनिया के तमाम हॉकी खेल प्रेमियों के लिए एक सौगात होगी। "थपकी" बतौर लेखक ( वरुण तिवारी) की पहली पुस्तक है।

टॅग्स :हॉकी इंडियामेजर ध्यानचंददिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!