महाराष्ट्र की महिला कांस्टेबल का अंतरराष्ट्रीय पुलिस खेल के लिए चयन

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:24 IST2021-11-19T20:24:47+5:302021-11-19T20:24:47+5:30

Maharashtra women constable selected for international police game | महाराष्ट्र की महिला कांस्टेबल का अंतरराष्ट्रीय पुलिस खेल के लिए चयन

महाराष्ट्र की महिला कांस्टेबल का अंतरराष्ट्रीय पुलिस खेल के लिए चयन

नागपुर, 19 नवंबर महाराष्ट्र के वाशिम जिले की एक महिला पुलिस कांस्टेबल को विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों में भाग लेने के लिए चुना गया है, जो 2022 में नीदरलैंड में आयोजित किये जायेंगे।

महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वाशिम के पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह ने कहा कि कांस्टेबल भाग्यश्री बल्लाल अगले साल रॉटरडैम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेंगी।

उन्होंने कहा कि वाशिम पुलिस की दो महिला कांस्टेबल बल्लाल और रेखा लैंडकर ने हाल ही में नोएडा (उत्तर प्रदेश) में संपन्न 10वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। इसमें बल्लाल ने 50 मीटर कम्पाउंड में स्वर्ण और 50 मीटर रैंकिंग फाइनल दौर में रजत पदक जीता।

सिंह ने कहा, ‘‘बल्लाल को 2022 में नीदरलैंड के रॉटरडैम में होने वाले विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों के लिए चुना गया है, जबकि रेखा को हैदराबाद में ओपन राष्ट्रीय रैंकिंग राउंड के लिए चुना गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra women constable selected for international police game

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे