लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश शतरंज संगठन को भंग कर पांच सदस्यों की तदर्थ समिति गठित

By भाषा | Updated: October 5, 2021 13:00 IST

Open in App

भोपाल, पांच अक्टूबर मध्य प्रदेश शतरंज संगठन भंग होने के बाद अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने प्रदेश में खेल के संचालन के लिए पांच सदस्यों की तदर्थ समिति का गठन किया है जिसका अध्यक्ष गुरमीत सिंह को नियुक्त किया गया है।

समिति के संयोजक अक्षत खम्परिया ने मंगलवार को बताया कि तदर्थ समिति में गुरमीत सिंह को चेयरमैन (रायसेन) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा समिति में यशपाल अरोड़ा (सागर) , अनिल फतेहचंदानी (इंदौर) और प्रेम सतीजा (छिंदवाड़) को शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि जब तक मध्य प्रदेश में राज्य संगठन का गठन नहीं हो जाता तब तक उक्त समिति राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा हेतु प्रदेश में राज्य चयन स्पर्धा कराकर खिलाड़ियों का चयन करेगी।

राष्ट्रीय महासंघ के सचिव भरत सिंह चौहान ने आशा जताई है कि इस नयी समिति की देखरेख में शतरंज की समस्त गतिविधियों सुचारू रूप से संचालित होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वBangladesh Political Crisis: उस्मान हादी की हत्या के बाद, जातीय श्रमिक शक्ति नेता मोतालेब शिकदर को सिर पर मारी गई गोली

भारतVIDEO: रायबरेली में सिगरेट लेने के लिए लोको पायलट ने रोकी मालगाड़ी ट्रेन? 10 म‍िनट तक क्रॉस‍िंग पर लगा रहा जाम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

पूजा पाठVrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशिवालों के नए साल में सच होंगे सपने, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः जनता उन्नयन पार्टी का गठन, बेलडांगा और रेजीनगर सीटों से चुनाव लड़ेंगे हुमायूं कबीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!