लाइव न्यूज़ :

सीएसके की शानदार टीम से हारे, रसेल फिर से चोटिल होने के डर से नहीं खेले : मैकुलम

By भाषा | Updated: October 16, 2021 13:31 IST

Open in App

दुबई, 16 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स केकेआर) के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने माना कि उनकी टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की एक बहुत शानदार टीम ने हराया और उन्होंने इस खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार मध्यक्रम के बल्लेबाजों की नाकामी को ठहराया।

मैकुलम ने यह भी कहा कि विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल मांसपेशियों में खिंचाव से उबर कर मैच-फिट होने के लिए कड़ी मेहनत करने के बावजूद अंतिम एकादश में जगह नहीं बना सके क्योंकि मैच के दौरान उनके फिर से चोटिल होने का जोखिम था।

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई की टीम ने शुक्रवार को खेले गये फाइनल के एकतरफा मुकाबले में केकेआर को 27 रन से हराकर अपना चौथा इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीता।

मैकुलम ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह निराशाजनक है कि हम जीतने में नाकाम रहे, लेकिन हम सीएसके की एक बेहतरीन टीम से हारे।

जीत के लिए 193 रन का पीछा करते हुए शुभमन गिल (51 रन) और वेंकटेश अय्यर (50 रन) ने पहले विकेट के लिये 91 रन जोड़कर केकेआर को ठोस शुरुआत दिलाई लेकिन इसके बाद उसने 34 रन के अंदर आठ विकेट गंवा दिये। दोनों सलामी बल्लेबाजों के अलावा निचले क्रम में शिवम मावी (20 रन) और लॉकी फर्गुसन (नाबाद 18) ही दोहरे अंक में पहुंचे जिससे हार का अंतर ही कम हुआ।

मैकुलन से जब मध्यक्रम की नाकामी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ हाँ, मुझे लगता है, यह एक उचित मूल्यांकन है। हमारे गेंदबाजी समूह ने वास्तव में अच्छा काम किया, हमने अच्छा क्षेत्ररक्षण किया और हमारी शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी शानदार थी, लेकिन दुर्भाग्य से मध्यक्रम प्रभावित करने में नाकाम रहा। मध्यक्रम में काफी अनुभव है लेकिन कई बार ऐसा हो सकता है।’’

कोच ने कहा, ‘‘ मैं अपने खिलाड़ियों और उनके प्रयासों के लिए वास्तव में गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। हमारी कहानी शानदार रही, टूर्नामेंट के मध्य में हम बाहर होने (खिताब की दौड़ से) के कगार पर थे ।’’

उन्होंने फाइनल में रसेल की गैरमौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ टूर्नामेंट के दूसरे चरण की शुरुआत में ही आंद्रे की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उन्होंने खुद को चयन के लिए उपलब्ध कराने की कोशिश के तहत अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत की। उन पर हालांकि फिर से चोटिल होने का खतरा था, यह एक जोखिम की तरह था। फाइनल को लेकर मुझे लगा कि जोखिम नहीं उठाना चाहिये।’’

इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने लय में चल रहे वेंकटेश अय्यर की भी तारीफ की, जिन्होंने टीम के फाइनल में पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी।

कोलकाता की टीम आईपीएल के भारतीय चरण के बाद तालिका में सातवें पायदान पर थी लेकिन यूएई में उसने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल तक कर सफर तय किया। अय्यर ने इस दौरान 10 मैचों में 370 रन बनाये।

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘ इस खेल में उसका बहुत शानदार भविष्य है और वह बहुत समझदार खिलाड़ी है। इस सत्र में हमारी वापसी में उसका बड़ा योगदान रहा।’’

  मैकुलम ने कहा कि अय्यर की ‘कहानी अविश्वसनीय’ रही है क्योंकि आईपीएल के भारतीय चरण में वह टीम के लिए अपना आखिरी मैच खेलने वाले थे लेकिन फिर सत्र के निलंबित होने से उन्हें अपने खेल पर ध्यान देने का मौका मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘  वेंकटेश अय्यर की कहानी काफी अविश्वसनीय रही है। पीछे मुड़कर देखें तो जब हम भारत में थे तो वह वास्तव में आखिरी मैच खेलने वाला था। इस बीच मिला ब्रेक उसके लिए अच्छा रहा। इस दौरान उसे अपने खेल को परखने का मौका मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें (अय्यर) कई बार अपने तरीकों को बदलने के लिए भी चुनौती दी जाएगी। जरूरी नहीं कि वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण लय बनाये रखे। लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह वही वेंकटेश अय्यर बने रहेंगे, जिसे हमने अब तक देखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!