लाइव न्यूज़ :

सलाह के दो गोल से लिवरपूल ने एटलेटिको मैड्रिड को हराया

By भाषा | Updated: October 20, 2021 10:51 IST

Open in App

मैड्रिड, 20 अक्टूबर (एपी) मोहम्मद सलाह के दो गोल की बदौलत लिवरपूल ने चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के एक रोमांचक मैच में मंगलवार को एटलेटिको मैड्रिड को 3-2 से हराया।

मैच में एक समय लग रहा था कि एंटोनी ग्रीजमैन नायक बनकर उभरेंगे लेकिन उन्हें 52वें मिनट में लाल कार्ड देखना पड़ा जिसके कारण एटलेटिको को दूसरे हॉफ में अधिकतर समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। लिवरपूल ने इसका पूरा फायदा उठाकर जीत दर्ज की।

सलाह ने आठवें मिनट में लिवरपूल को शुरुआती बढ़त दिलायी जबकि नेबी कीता ने 13वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया। ग्रीजमैन ने इसके बाद 20वें और 34वें मिनट में गोल करके एटलेटिको को बराबरी दिला दी, लेकिन राबर्टो फर्मिनो के सिर पर उनका पांव लगने से उन्हें लाल कार्ड मिल गया।

लिवरपूल ने इसका फायदा उठाया और उसे 78वें मिनट में पेनल्टी मिली जिसे सलाह ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।

इस जीत से लिवरपूल ग्रुप बी में तीन मैचों में नौ अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गया है। वह एटलेटिको से पांच अंक आगे है। पोर्टो और एटलेटिको के समान अंक हैं। पोर्टो ने एक अन्य मैच में एसी मिलान को 1-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!