लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के मेजर लीग सॉकर में खेलेंगे लियोनेल मेसी, इस क्लब ने कर दी पुष्टि, जानें डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: July 16, 2023 09:46 IST

पिछले हफ्ते अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पिछले कुछ समय से चल रही अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए खुलासा किया कि वह इंटर मियामी की तरफ से अमेरिका के मेजर लीग सॉकर में खेलेंगे।

Open in App

न्यूयॉर्क: मेजर लीग सॉकर टीम इंटर मियामी ने शनिवार को घोषणा कर दी कि अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने उसके साथ 2025 सीजन के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। 36 वर्षीय स्ट्राइकर, जिसने पिछले साल कतर में अर्जेंटीना को विश्व कप खिताब दिलाया था, उन्हें इंटर मियामी द्वारा रविवार को एक समारोह में आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा।

माना जा रहा है कि शुक्रवार तक मेसी इंटर मियामी के लिए मैदान पर खेलते नजर आएंगे। मेसी ने एक बयान में कहा, "मैं इंटर मियामी और संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने करियर का अगला कदम शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

सात बार के बैलन डी'ओर विजेता के पेरिस सेंट-जर्मेन से मियामी पहुंचने से पहले ही सनसनी फैल गई है और उम्मीद है कि पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में खेल और एमएलएस में अधिक रुचि बढ़ेगी।

यह भी उम्मीद है कि लंबे समय तक बार्सिलोना के स्टार रहे मेसी के आने से एमएलएस में मियामी टीम की किस्मत भी पलट सकती है।

इससे पहले पिछले हफ्ते अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलरलियोनेल मेसी ने पिछले कुछ समय से चल रही अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए खुलासा किया कि वह इंटर मियामी की तरफ से अमेरिका के मेजर लीग सॉकर में खेलेंगे। मेसी का हाल में पेरिस सेंट जर्मेन से अनुबंध समाप्त हुआ था और उनके सऊदी अरब के किसी क्लब से जुड़ने की अटकलबाजी लगाई जा रही थी। 

मेसी मियामी से जुड़ने वाले दुनिया के दूसरे स्टार फुटबॉलर होंगे। उनसे पहले इंग्लैंड के डेविड बैकहम भी अमेरिका के इस क्लब की तरफ से खेल चुके हैं।

टॅग्स :लियोनेल मेसीफुटबॉलInter Milan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!