लाइव न्यूज़ :

लीस्टर ने मैनचेस्टर यूनाईटेड को बाहर किया, चेल्सी भी सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: March 22, 2021 11:23 IST

Open in App

लंदन, 22 मार्च (एपी) लीस्टर सिटी ने एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मैनचेस्टर यूनाईटेड को 3-1 से शिकस्त दी जबकि चेल्सी ने शैफील्ड यूनाईटेड को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी।

मैनचेस्टर यूनाईटेड पिछले चार साल से कोई खिताब नहीं जीत पाया है और उसकी उम्मीद केवल यूरोपा लीग में बची हुई है।

प्रीमियर लीग में यूनाईटेड भले ही दूसरे नंबर पर है लेकिन वह मैनचेस्टर सिटी से 14 अंक पीछे है। ऐसे में उसके पास चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई करना ही बड़ी उपलब्धि होगी। लीस्टर उससे केवल एक अंक पीछे तीसरे स्थान पर है।

लीस्टर की तरफ से एफए कप क्वार्टर फाइनल में केलची इहनाचो ने दो गोल किये जबकि यूरी टेलमेन्स ने एक गोल दागा। यूनाईटेड की तरफ से एकमात्र गोल मैसन ग्रीनवुड ने किया।

चेल्सी ने शैफील्ड के खिलाफ ओलिवर नॉरवुड के 24वें मिनट में किये गये आत्मघाती गोल से बढ़त बनायी जबकि हकीम जियेच ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में गोल करके उसकी जीत सुनिश्चित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!