लाइव न्यूज़ :

लेग स्पिनर पीयूष चावला के पिता का कोविड-19 के कारण निधन

By भाषा | Updated: May 10, 2021 13:02 IST

Open in App

मुंबई, 10 मई भारतीय लेग स्पिनर पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमार चावला का सोमवार को कोविड-19 बीमारी के कारण निधन हो गया। उनकी उम्र 60 वर्ष के आसपास थी।

चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘हम गहरे दुख के साथ यह घोषणा कर रहे हैं कि हमारे प्रिय पिताजी प्रमोद कुमार चावला का 10 मई 2021 को स्वर्गवास हो गया। वह कोविड और उसके बाद की जटिलताओं से जूझ रहे थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’

चावला की आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स ने भी शोक व्यक्त किया।

मुंबई इंडियन्स ने ट्वीट किया, ‘‘पीयूष चावला के प्रति हमारी संवेदना है जिनके पिताजी प्रमोद कुमार चावला का आज सुबह निधन हो गया। इस मुश्किल समय में हम आपके और आपके परिवार के साथ हैं। ईश्वर आपको यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। ’’

बत्तीस वर्षीय चावला ने भारत की तरफ से तीन टेस्ट, 25 वनडे और सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह घरेलू स्तर पर अभी गुजरात का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 136 प्रथम श्रेणी मैचों में 445 विकेट लिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!