लाइव न्यूज़ :

रूस के क्रेमलेव एआईबीए अध्यक्ष चुने गये

By भाषा | Updated: December 12, 2020 22:23 IST

Open in App

लुसाने (स्विट्जरलैंड), 12 दिसंबर (एपी) रूस के उमर क्रेमलेव को शनिवार को वर्चुअल बैठक में परेशानियों में घिरे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) का अध्यक्ष चुना गया।

ओलंपिक अधिकारियों की उनकी उम्मीदवारी को लेकर स्पष्ट चिंताओं के बावजूद उन्हें अध्यक्ष चुना गया।

संचालन संस्था एआईबीए ने कहा कि क्रेमलेव ने पांच उम्मीदवारों के बीच मुकाबले में 57 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल किये। इसमें 155 राष्ट्रीय महासंघों ने हिस्सा लिया। क्रेमलेव 2017 से रूस मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष हैं।

स्विट्जरलैंड के लुसाने स्थित संचालन संस्था द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार क्रेमलेव ने शनिवार को कहा, ‘‘एआईबीए का कर्जा उतारना पहली प्राथमिकता होगी। ’’

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने पिछले साल एआईबीए से ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी स्पर्धा के आयोजन की जिम्मेदारी छीन ली थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्रेमलेव की जीत से एआईबीए की समस्या का निदान होने में मदद मिलेगी या नहीं जो 2024 में पेरिस ओलंपिक से पहले मान्यता हासिल करना है।

तोक्यो ओलंपिक में मुक्केबाजी स्पर्धा आयोजित की जायेगी लेकिन आईओसी ने अगले साल पुरूष टूर्नामेंट और महिला टूर्नामेंट तथा क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के आयोजन से एआईबीए को बाहर कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!