लाइव न्यूज़ :

क्रेजिकोवा और पावलिचेनकोवा में होगा खिताबी मुकाबला

By भाषा | Updated: June 11, 2021 11:12 IST

Open in App

पेरिस, 11 जून चेक गणराज्य की गैरवरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेजिकोवा ने मैच प्वाइंट बचाकर वापसी करके फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में जगह बनायी जहां उनका सामना रूस की अनस्ते​सिया पावलिचेनकोवा से होगा।

क्रेजिकोवा ने बेहद संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल में यूनान की 17वीं वरीय मारिया सकारी 7-5, 4-6, 9-7 से हराया जबकि पावलिचेनकोवा ने स्लो​वानिया की तमारा जिदानसेक को 7-5, 6-3 से पराजित किया। ये दोनों खिलाड़ी पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं।

क्रेजिकोवा तीसरे सेट में एक समय 3—5, 30—40 से पीछे चल रही थी। उन्होंने बैकहैंड वॉली से मैच प्वाइंट बचाया और आखिर में मैच जीतने में सफल रही। यह मैच तीन घंटे 17 मिनट तक चला।

क्रेजिकोवा ने मैच के बाद कहा, ''मैं हमेशा इस तरह के मैच का हिस्सा बनना चाहती थी। जूनियर टूर्नामेंट से ही मैं इस तरह का रोमांचक मैच खेलना चाहती थी। क्या शानदार मैच था जहां हम दोनों के पास मौके थे। हम दोनों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया लेकिन केवल एक ही जीत सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!