लाइव न्यूज़ :

किदांबी श्रीकांत ने रचा इतिहास, बने BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी

By विनीत कुमार | Updated: December 19, 2021 07:55 IST

BWF World Championships: किदांबी श्रीकांत ने शनिवार को BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप सेमीफाइनल में भारत के ही लक्ष्य सेन को मात देते हुए फाइनल में जगह पक्की की।

Open in App
ठळक मुद्देकिदांबी श्रीकांत ने हमवतन लक्ष्य सेन को हराकर BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह पक्की की।श्रीकांत ने लक्ष्य सेन को एक घंटे 9 मिनट में 17-21, 21-14, 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।श्रीकांत अब फाइनल में सिंगापुर के लो किन से भिड़ेंगे।

मेड्रिड (स्पेन): किदांबी श्रीकांत ने शनिवार को BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप के पुरुषों के एकल वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की करते हुए इतिहास रच दिया। वे ऐसा करने वाले भारत के पहले पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं। 

दिलचस्प ये रहा कि दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने हमवतन लक्ष्य सेन को एक घंटे 9 मिनट में 17-21, 21-14, 21-17 से हराकर यह शानदार उपलब्धि हासिल की। श्रीकांत अब फाइनल में सिंगापुर के लो किन से भिड़ेंगे जिन्होंने डेनमार्क के आंद्रे एंटोसेन को हराकर खिताबी मुकाबले के लिए अपनी जगह पक्की की।

पहले गेम में हार के बाद श्रीकांत की वापसी

20 साल के लक्ष्य सेन ने किदांबी श्रीकांत को कड़ा मुकाबला दिया। पहले ही गेम के ब्रेक तक लक्ष्य सेन ने श्रीकांत पर 11-8 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद श्रीकांत ने जोर लगाया और वापसी करते हुए स्कोर को एक समय 17-17 पर ले आए। 

इसके बाद सेन ने फिर वपासी की और चार सीधे अंक लेते हुए गेम 21-17 से जीत लिया। इस दौरान श्रीकांत दबाव में भी नजर आए और कुछ अनफोर्स्ड एरर भी किए।

दूसरे और तीसरे गेम में श्रीकांत का अनुभव पड़ा भारी

दूसरे गेम में भी लक्ष्य सेन की शुरुआत शानदार रही और एक समय 8-4 की बढ़त के साथ वे आगे थे। इसके बाद श्रीकांत ने वापसी की और ब्रेक तक दो अंक की बढ़त बना ली। इसके बाद 28 वर्षीय श्रीकांत का अनुभव खुल कर कोर्ट पर हर शॉट के साथ नजर आने लगा और उन्होंने 16-12 की बढ़त हासिल कर ली। लक्ष्य सेन ने यहां पर कुछ वापसी की कोशिश की पर श्रीकांत ने बेहद कम मौके दिए और 21-14 से जीत हासिल की।

तीसरे गेम में मुकाबला कांटे का रहा। एक समय स्कोर 7-7 से बराबर थे। सेन ने इसके बाद और बेहतरीन खेल दिखाते हुए ब्रेक तक श्रीकांत पर तीन अंकों की बढ़त बना ली।

हालांकि ब्रेक के बाद श्रीकांत ने शानदार खेल दिखाया और स्कोर एक समय 13-13 पर बराबर था। इसके बाद श्रीकांत ने 19-16 की बढ़त ली और फिर गेम भी 21-17 से अपने नाम करते हुए फाइनल का रास्ता तय किया।

टॅग्स :किदांबी श्रीकांतबैडमिंटनलक्ष्य सेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

भारतजापान के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से हराकर लक्ष्य सेन चैंपियन, 475,000 डॉलर इनामी ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन पर किया कब्जा

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!