लाइव न्यूज़ :

बाबर के अर्धशतक से कराची ने पीएसएल खिताब जीता

By भाषा | Updated: November 18, 2020 13:17 IST

Open in App

कराची, 18 नवंबर (एपी) बाबर आजम के नाबाद अर्धशतक के दम पर कराची किंग्स ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के फाइनल में लाहौर कलंदर्स को पांच विकेट से हराकर पहली बार इस टी20 टूर्नामेंट का खिताब जीता।

बाबर ने 49 गेंद में सात चौकों की मदद से नाबाद 63 रन की पारी खेली जिससे कराची की टीम ने आठ गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 135 रन बनाकर जीत दर्ज की।

इससे पहले लाहौर की टीम धीमी पिच को पढ़ने में नाकाम रही और सात विकेट पर 134 रन ही बना सकी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण आठ महीने निलंबित रहने के बाद टूर्नामेंट का नाकआउट चरण खेला गया। बाबर 473 रन के साथ टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोर रहे।

बाबर ने चाडविक वाल्टन (22) के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 गेंद में 61 रन की साझेदारी भी की।

इससे पहले लाहौर के बल्लेबाज धीमी पिच पर जूझते दिखे। तमीम इकबाल (35) और फखर जमां (27) ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े लेकिन 10 से अधिक ओवर खेल गए। इन दोनों को उमेद आसिफ ने आउट किया।

मोहम्मद हफीज भी दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। लाहौर की टीम ने दो रन के भीतर तीन विकेट गंवाए जिससे टीम उबर नहीं पाई। पहली बार फाइनल खेल रही लाहौर की टीम ने 52 खाली गेंद खेली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!