लाइव न्यूज़ :

बॉक्सिंग: कोरोना वायरस के चलते चीन से छिनी मेजबानी, अब इस देश में होगा ओलंपिक क्वालीफायर

By भाषा | Updated: January 25, 2020 13:18 IST

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के मुक्केबाजी कार्यबल (बीटीएफ) ने घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक के लिए एशिया/ओसनिया क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन अब तीन से 11 मार्च तक अम्मान में किया जायेगा।

Open in App

कोरोना वायरस के कारण चीन में मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालीफायर को रद्द किये जाने के बाद अब इसका आयोजन जॉर्डन में होगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की क्योंकि चीन में कोरोना वायरस के कारण 26 लोगों की जान चली गयी है।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के मुक्केबाजी कार्यबल (बीटीएफ) ने घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक के लिए एशिया/ओसनिया क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन अब तीन से 11 मार्च तक अम्मान में किया जायेगा। आईओसीए बयान के अनुसार, ‘‘इस टूर्नामेंट का आयोजन पहले तीन से 14 फरवरी तक चीन के वुहान में होना था लेकिन कोरोना वायरस के फैलने के कारण बीटीएफ और चीन ओलंपिक समिति के संयुक्त फैसले के बाद इसे रद्द कर दिया गया।’’

इसके अनुसार, ‘‘सभी वैकल्पिक स्थलों की समीक्षा के बाद बीटीएफ ने आज जॉर्डन ओलंपिक समिति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और क्वालीफायर की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ हित को देखते हुए टूर्नामेंट की तारीख और स्थान की पुष्टि की।’’

एमेच्योर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संस्था एआईबीए से ओलंपिक क्वालीफायर के आयोजन का अधिकार छीन लिया गया था और अब इसका काम विशेष कार्यबल देख रहा है। वुहान को तीन से नौ फरवरी तक एशिया महिला फुटबाल क्वालीफायर की मेजबानी भी करनी थी, लेकिन अब इसका आयोजन नानजिंग के पूर्वी शहर में इन्हीं तारीख में किया जायेगा।

टॅग्स :जॉर्डनमुक्केबाजीबॉक्सर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

भारतजॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर पीएम मोदी, देखिए शेयडूल

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!