लाइव न्यूज़ :

जसपाल राणा ने निशानेबाजी का समर्थन करने पर नरिंदर बत्रा को सराहा, पर खेलों से हटने पर सहमत नहीं

By भाषा | Updated: September 25, 2019 20:12 IST

नरिंदर बत्रा ने यह कहकर नई चर्चा छेड़ दी है कि राष्ट्रमंडल खेल समय की बर्बादी है और देश को हर चार साल में होने वाली इस प्रतियोगिता से हमेशा के लिए बाहर होने पर विचार करना चाहिए।

Open in App

नई दिल्ली, 25 सितंबर। अपने जमाने के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा ने बुधवार को नरिंदर बत्रा की निशानेबाजी खेल का समर्थन करने के लिए प्रशंसा की लेकिन वह आईओए प्रमुख के इस सुझाव से सहमत नहीं हैं कि भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में खेलना बंद कर देना चाहिए। बत्रा ने यह कहकर नई चर्चा छेड़ दी है कि राष्ट्रमंडल खेल समय की बर्बादी है और देश को हर चार साल में होने वाली इस प्रतियोगिता से हमेशा के लिए बाहर होने पर विचार करना चाहिए।

राष्ट्रीय जूनियर कोच राणा ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं उनका (बत्रा) समर्थन करता हूं क्योंकि वह मेरे खेल का समर्थन कर रहे हैं। आप (राष्ट्रमंडल खेल 2022 आयोजक) लंबे समय से कार्यक्रम का हिस्सा रहे किसी खेल को यूं ही नहीं हटा सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसका नकारात्मक पक्ष भी है क्योंकि खेलों से हमेशा के लिये हटने से खिलाड़ी प्रभावित होंगे। प्रतियोगिता किसी भी तरह की हो, किसी खिलाड़ी के लिये पदक जीतना बहुत बड़ी बात होती है।’’

राणा ने कहा, ‘‘यह उनके लिये ओलंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं के लिये तैयार होने का मंच है। निशानेबाजी की बात करें तो भारतीय निशानेबाजी ने पिछले कुछ वर्षों में काफी सुधार किया है। इसलिए इसके दोनों नकारात्मक और सकारात्मक पक्ष हैं।’’

एक अन्य निशानेबाज समरेश जंग ने भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रमंडल खेलों के स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने 1998 में छह-सात पदक जीते थे लेकिन इसके बाद हमने अधिक पदक जीतने शुरू कर दिये। मेरा मानना है कि खेलों का स्तर नहीं गिरा बल्कि हमने इस पर काम किया और सुधार किया। हमें सकारात्मक पक्ष को देखना चाहिए।’’

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!