लाइव न्यूज़ :

जापान में कोरोना वायरस से 28 वर्षीय सूमो पहलवान की मौत, कोविड-19 से पहलवान की मौत का पहला मामला

By भाषा | Updated: May 13, 2020 13:48 IST

Japanese Sumo wrestler: कोरोना वायरस से संक्रमित 28 वर्षीय जापानी सूमो पहलवान की 13 मई को मौत हो गई, वह करीब एक महीने से इस घातक वायरस से जूझ रहे थे और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया

Open in App
ठळक मुद्देयह कोविड-19 के कारण किसी पहलवान की मौत का पहला मामला हैशोबुशी का कोरोना वायरस का शुरुआती टेस्ट ‘नेगेटिव’ रहा था, लेकिन 10 अप्रैल को उनका टेस्ट पॉजिटिव आया था

टोक्यो: जापान के एक 28 वर्षीय सूमो पहलवान की कोरोना वायरस से संक्रमित होने और उसके बाद कई अंगों के काम नहीं करने के कारण बुधवार को मौत हो गयी। टोक्यो के तकादागावा टीम से संबंध रखने वाले पहलवान शोबुशी का इस बीमारी से एक महीने तक जूझने के बाद बुधवार की सुबह निधन हो गया। यह कोविड-19 के कारण किसी पहलवान की मौत का पहला मामला है।

जापान सूमो संघ ने कहा कि इस पहलवान को चार-पांच अप्रैल को बुखार था लेकिन वह फोन व्यस्त होने के कारण स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क नहीं कर पाया। यही नहीं कई अस्पतालों ने उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया था।

आखिर में जब उनकी खांसी में खून आने लगा तो आठ अप्रैल को उन्हें टोक्यो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका कोरोना वायरस के लिये शुरुआती परीक्षण ‘नेगेटिव’ रहा था लेकिन जब उन्हें एक अन्य अस्पताल ले जाया गया तो दस अप्रैल को उनका परीक्षण ‘पॉजिटिव’ आया था। इस अस्पताल में 19 अप्रैल से उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था।

सूमो संघ के प्रमुख हक्काकु ने इसे आहत करने वाली खबर बताया। जापान में निचली श्रेणी के कई पहलवानों और प्रशिक्षुओं को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। 

कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है और अब तक इससे दुनिया भर में 43 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 2.90 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले जापान में ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 हजार को पार कर गई है जबकि इससे 650 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :जापानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!