लाइव न्यूज़ :

Janata Curfew: विजेंदर सिंह ने पीएम मोदी से मांगा सबूत- पांच बजे आप ताली बजा रहे थे या घंटी?

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 23, 2020 00:25 IST

पहलवान विजेंदर सिंह ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, ''सर, नरेंद्र मोदी जी, कृपया आप भी अपना वीडियो अपलोड करें, हम देखना चाहते हैं कि आपने पांच बजे क्या किया, ताली बजाई या घंटी।''

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जनता कर्फ्यू के द्वारा लोगों की सगभागिता का सफल प्रयोग करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोशल मीडिया पर ताली बजाने का सबूत मांगा जा रहा है।पहलवान और नेता विजेंद्र सिंह ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए उनसे पूछा है कि उन्होंने ताली बजाई या घंटी।

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जनता कर्फ्यू के द्वारा लोगों की सगभागिता का सफल प्रयोग करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोशल मीडिया पर ताली बजाने का सबूत मांगा जा रहा है। पहलवान और नेता विजेंद्र सिंह ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए उनसे पूछा है कि उन्होंने ताली बजाई या घंटी।

पहलवान विजेंदर सिंह ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, ''सर, नरेंद्र मोदी जी, कृपया आप भी अपना वीडियो अपलोड करें, हम देखना चाहते हैं कि आपने पांच बजे क्या किया, ताली बजाई या घंटी।''

विजेंद्र सिंह के इस ट्वीट पर ढेरों प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग उन्हें घेर रहे हैं। आदित्य शर्मा नाम के एक यूजर ने लिखा, विजेंदर सिंह शायद तुम्हें पता नहीं होगा. तुम्हारी हर फाइट से पहले हम भारतीय तुम्हारी जीत के लिए ऐसे ही मन्दिर मे घंटी बजाते थे.. नारियल फोड़ते थे..आज देश के लोगों ने अपने हीरोज के लिए घंटी बजाई.. तो तुम महज एक राजनीति के लिए.. देश के लोगों का मजाक बनाने लगे?''

एक यूजर ने लिखा, ''आपने उनकी मां का वीडियो देखा... वही काफी है।''

अभय सचान नाम के यूजर ने लिखा, ''राहुल गांधी का मांग लो, वो क्या कर रहे थे 5 बजे।'' बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए जनता कर्फ्यू का देशवासियों ने स्वागत किया और रविवार शाम पांच बजे घरों के छतों और बालकनियों पर खड़े होकर करतल ध्वनी, शंख या थाली जैसी बर्तन बजाकर कोरोना के खिलाफ जंग में तैनात कर्मियों का सम्मान किया। 

इसके बाद सोशल मीडिया ऐसे वीडियो और तस्वीरों से पटी नजर आई। पीएम मोदी की मां का भी एक वीडियो सामने आया जिसमें वो थाली बजाती नजर आईं।

टॅग्स :कोरोना वायरसविजेंदर सिंहनरेंद्र मोदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!