लाइव न्यूज़ :

फर्राटा दौड़ में जमैका की महिला एथलीटों की शानदार शुरूआत

By भाषा | Updated: July 30, 2021 12:25 IST

Open in App

तोक्यो, 30 जुलाई (एपी) दर्शकों को भले ही फर्राटा दौड़ में उसेन बोल्ट की कमी खलेगी लेकिन उनके देश जमैका की महिला एथलीटों ने इस कमी को पूरा करने की जिम्मेदारी उठाते हुए शुक्रवार को यहां तोक्यो ओलंपिक की ट्रैक पर अपनी हीट में जलवा जारी रखा।

तोक्यो खेलों में एथलेटिक्स स्पर्धाओं के शुरूआती दिन जमैका की मौजूदा विश्व चैम्पियन शैली एन फ्रेजर प्राइस ने 100 मीटर की अपनी हीट में 10.84 सेकेंड का समय निकाला। उनकी जमैकाई प्रतिद्वंद्वी और गत ओलंपिक चैम्पियन एलेन थांपसन हेराह ने करीब खाली ओलंपिक स्टेडियम में 10.82 सेकेंड में रेस पूरी की।

रियो डि जिनेरियो 2016 में चौथे स्थान पर रहने वाली आइवरी कोस्ट की मारी जोसी टा लोऊ ने 10.78 सेकेंड के समय से अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और वह अपनी हीट में ‘फिनिश लाइन’ पार करने के बाद ‘वाह वाह’ कहती रहीं।

महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में 54 एथलीटों में से सात ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

हालांकि इस रेस में सत्र की तीसरी सबसे तेज धाविका शाकारी रिचर्डसन की कमी खली जो डोपिंग प्रतिबंध के कारण अमेरिका में हैं।

शैली एन फ्रेजर प्राइस ने पांच साल पहले रियो डि जिनेरियो में 11 सेकेंड का समय निकाला था और वह थांपसन और अमेरिकी धाविका टोरी बोवी के बाद कांस्य पदक जीतने में सफल रही थी।

शनिवार को होने वाले फाइनल में शैली प्राइस प्रबल दावेदार होंगी जिन्होंने जून में 10.63 सेकेंड का समय निकाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!