लाइव न्यूज़ :

जाफर और गेंदबाजों ने मुंबई को ओमान पर 231 रन की जीत दिलाई

By भाषा | Updated: August 31, 2021 18:49 IST

Open in App

युवा बल्लेबाज अरमान जाफर के शतक और गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से मुंबई ने सोमवार को दूसरे एक दिवसीय मैच में यहां ओमान को 231 रन से रौंद दिया।टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई ने जाफर की 114 गेंद में 122 रन की पारी के अलावा सुजित नायक की 70 गेंद में नाबाद 73 रन की पारी की बदौलत आठ विकेट पर 300 रन बनाए।इसके जवाब में ओमान की टीम 69 रन पर ढेर हो गई जिससे मुंबई ने श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली।मुंबई की शुरुआत खराब रही और टीम ने जल्द ही यशस्वी जायसवाल (27) और आकर्षित गोमेल (05) के विकेट गंवा दिए जिसके बाद जाफर ने मोर्चा संभाला।बाइस साल के दायें हाथ के बल्लेबाज जाफर ने ओमान के गेंदबाजों को निशाने पर रखते हुए अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के मारे। उन्होंने चिन्मय सुतार (37) के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े।ओमान ने हालांकि इसके बाद जल्दी जल्दी तीन विकेट चटकाकर मुंबई का स्कोर पांच विकेट पर 151 रन किया।जाफर और नायक ने इसके बाद छठे विकेट के लिए 122 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। नायक ने अपनी पारी में छह चौके मारे।इसके जवाब में मोहित अवस्थी (31 रन पर चार विकेट) और दीपक शेट्टी (नौ रन पर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने जल्द की ओमान का स्कोर चार विकेट पर 24 रन कर दिया जिससे टीम कभी नहीं उबर पाई। बायें हाथ के स्पिनर धुर्मिल माटकर ने भी 21 रन पर तीन विकेट चटकाए जिससे ओमान की टीम 22.5 ओवर में ढेर हो गई।टी20 श्रृंखला मेजबान को गंवाने के बाद मुंबई ने एक दिवसीय मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। तीसरा वनडे तीन सितंबर को खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!