लाइव न्यूज़ :

अश्विन को बाहर रखना समझ से परे : वेंगसरकर

By भाषा | Updated: November 1, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर भारत के पूर्व चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में खराब फॉर्म से जूझती भारतीय टीम को उन्होंने इस तरह कभी नहीं देखा । उन्होंने आर अश्विन को अंतिम एकादश से बार बार बाहर रखने की जांच की भी मांग की ।

वेंगसरकर ने न्यूजीलैंड के हाथों भारत की आठ विकेट से हार के एक दिन बाद कहा ,‘‘ टीम बिल्कुल फॉर्म में नहीं थी और खिलाड़ी थके हुए लग रहे थे । पता नहीं बायो बबल की थकान थी या कुछ और । मैने लंबे समय में खिलाड़ियों के ऐसे हाव भाव नहीं देखे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘यह बहुत खराब प्रदर्शन था।बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी । इस प्रारूप में पहली ही गेंद से अच्छा प्रदर्शन करना होता है।’’

पहले दो मैचों में भारत ने दो स्पिनरों के रूप में वरूण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा को शामिल करके अश्विन को बाहर रखा ।

वेंगसरकर ने कहा ,‘‘अश्विन को बार बार बाहर क्यो किया जा रहा है । यह जांच का विषय है । वह हर प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है और 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट ले चुका है । वह सबसे सीनियर स्पिनर है और उसे ही नहीं चुना जा रहा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरी समझ में नहीं आ रहा । उसने इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में भी एक भी मैच नहीं खेला । उसे चुना ही क्यो गया फिर । यह मेरे लिये रहस्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!