लाइव न्यूज़ :

आईएसएल : बेंगलुरू एफसी का सामना खराब फॉर्म से जूझ रही ओडिशा से

By भाषा | Updated: January 23, 2021 18:05 IST

Open in App

मडगांव, 23 जनवरी खराब फॉर्म से जूझ रही पूर्व चैम्पियन बेंगलुरू एफसी का सामना इंडियन सुपर लीग के मैच में ओडिशा एफसी से होगा जो अभी तक अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी है ।

बेंगलुरू ने पिछले छह में से एक भी मैच नहीं जीता है और पांच गंवाये हैं । कार्लेस कुआद्रात के जाने के बाद अंतरिम कोच नौशाद मूसा भी टीम की तकदीर नहीं बदल सके ।

अब उनके पास जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका है क्योंकि ओडिशा एफसी अच्छे फॉर्म में नहीं है ।

मूसा ने कहा ,‘‘ जीत से हमें तीन अंक मिलेंगे और हम तालिका में ऊपर जा सकेंगे । बस एक मैच जीतने की देर है । उससे सब कुछ बदल जायेगा ।’’

बेंगलुरू सातवें स्थान पर है । वहीं ओडिशा अब तक सिर्फ एक मैच जीत सकी है और प्लेआफ की दौड़ में बने रहने के लिये उसे हर हालत में जीतना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!