लाइव न्यूज़ :

ISL 2023-24 Mumbai City FC vs Punjab FC: 2 नवंबर को मुंबई सिटी एफसी के सामने पंजाब एफसी, अंक तालिका में 11वें स्थान पर पंजाब, जानें कहां देख सकते हैं लाइव मैच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2023 15:39 IST

ISL 2023-24 Mumbai City FC vs Punjab FC: इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी 2023-24 सत्र में पंजाब की टीम 2 अंक लेकर 11वें स्थान पर है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई की टीम अंक तालिका में 8 अंक लेकर 5वें स्थान पर है। पंजाब की टीम को जीत के साथ खाता खोलना बाकी है।मुंबई की टीम ने 2 जीत और 2 ड्रा के साथ अच्छी स्थिति में है। 

ISL 2023-24 Mumbai City FC vs Punjab FC: मुंबई सिटी एफसी और मौजूदा आई लीग चैम्पियन पंजाब एफसी के बीच मुंबई में 2 नवंबर को आमना-सामना होगा। मुंबई फुटबॉल एरीना में रात बजे से मुकाबला खेला जाएगा। जियो सिनेमा पर लाइव देख सकते हैं। 

मुंबई की टीम अंक तालिका में 8 अंक लेकर 5वें स्थान पर है। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी 2023-24 सत्र में पंजाब की टीम 2 अंक लेकर 11वें स्थान पर है। पंजाब की टीम को जीत के साथ खाता खोलना बाकी है। मुंबई की टीम ने 2 जीत और 2 ड्रा के साथ अच्छी स्थिति में है। 

पंजाब एफसी आई लीग से आईएसएल में शामिल होने वाली भारत की पहली टीम है। पंजाब एफसी ने आई लीग 2022-23 के पूरे सत्र में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उसने टूर्नामेंट में दबदबा बनाया और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

टीम ने बेहतरीन समर्पण और कौशल दिखाते हुए 16 मैच जीते, चार ड्रा खेले जबकि महज दो में उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम ने कुल 45 गोल दागे। क्लब के संस्थापक सन्नी सिंह ने कहा, ‘पंजाब एफसी का आईएसएल में शामिल होना हमारे खिलाड़ियों और स्टाफ की कड़ी मेहनत और दृढ़ता दर्शाता है।’

पूर्व चैंपियन मुंबई सिटी एफसी ने जे. पेरेरा डियाज़ के शानदार प्रदर्शन से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (एनईयूएफसी) को 2-1 से हराया। मुंबई के लिए दोनों गोल जे. पेरेरा डियाज़ ने किए। उन्होंने 25वें और 37वें मिनट में गोल दागे। नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड की तरफ से एकमात्र गोल पार्थिब गोगोई ने 31वें मिनट में किया।

टॅग्स :इंडियन सुपर लीगआईएसएलमुंबई सिटी एफसीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!