लाइव न्यूज़ :

भारत में टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये बेहतरीन है आईपीएल : बेयरस्टॉ

By भाषा | Updated: March 24, 2021 21:29 IST

Open in App

पुणे, 24 मार्च इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ का मानना है कि आईपीएल के आगामी सत्र से इस साल के आखिर में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियां पुख्ता हो जायेंगी ।

बेयरस्टॉ भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये इंग्लैंड टीम का हिस्सा हैं ।

उन्होंने बुधवार को एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ अलग अलग मैदानों पर खेलने का यह सुनहरा मौका होगा और हमें इन्हीं मैदानों पर टी20 विश्व कप खेलना है।यह भी पता चलेगा कि इन हालात में गेंदबाजी कैसी होगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैदान के आकार और पिचों के बारे में भी पता चल जायेगा । कितना स्कोर सटीक होगा, यह भी अनुमान लगाने में मदद मिलेगी ।’’

बेयरस्टॉ आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं जो 11 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से पहला मैच खेलेगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम अभी यहां खेल रहे हैं और आईपीएल का पहला मैच चेन्नई में होगा , लेकिन यहां खेलकर हालात और मौसम के अनुकूल ढलने में मदद मिल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!