लाइव न्यूज़ :

आईओसी घुटने टेक कर विरोध दर्ज करने वाले वाले एथलीटों की छवियों को सोशल मीडिया पर साझा करेगा

By भाषा | Updated: July 22, 2021 14:15 IST

Open in App

तोक्यो, 22 जुलाई (एपी) ओलंपिक फुटबॉल खिलाड़ियों के घुटने टेकने की छवियों (तस्वीरों और वीडियो) को आधिकारिक मुख्यांश और सोशल मीडिया चैनलों पर जगह नहीं देने के बाद अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने गुरुवार को कहा कि वह भविष्य में इस मंच पर इन चीजों को जगह देगा।

ओलंपिक स्पर्धाएं शुरू होने के पहले दिन बुधवार को महिला फुटबॉल की पांच टीमों के खिलाड़ी नस्लीय अन्याय के विरोध में मैच से पहले मैदान में घुटने के बल बैठी थी। ओलंपिक खेलों में पिछले कई दशकों से ऐसे विरोध पर प्रतिबंध है लेकिन इस बार इसकी अनुमति दी गई।

खिलाड़ियों को ओलंपिक चार्टर के नियम 50 के तहत छूट दी गयी है। इस नियम में आयोजन स्थलों के अंदर किसी भी एथलीट के विरोध को प्रतिबंधित किया है, लेकिन इस महीने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा इसकी अनुमति दी गई थी।

आईओसी ने 1968 के मैक्सिको सिटी ओलंपिक में मेडल पोडियम पर काले दस्ताने के साथ मुट्ठी उठा कर विरोध दर्ज करने वाले अमेरिकी धावकों टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस की घटना को ध्यान में रखते हुए यह छूट दी है।

नये दिशानिर्देशों में मैच या रेस से पहले घुटने टेकने या मुट्ठी उठाने की अनुमति है लेकिन पदक समारोह पोडियम पर खिलाड़ियों को ऐसा करने की छूट नहीं होगी। आईओसी पोडियम पर विरोध करने वाले एथलीटों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी।

बुधवार को ब्रिटेन और चिली की महिला फुटबॉल टीमों ने मैच से पहले घुटने के बल बैठ कर नस्लवाद के खिलाफ विरोध जताया था। इसके बाद अमेरिका, स्वीडन और न्यूजीलैंड की टीमों ने भी ऐसा ही किया।

उन छवियों को आईओसी द्वारा मीडिया को प्रदान किए गए आधिकारिक तोक्यो ओलंपिक हाइलाइट पैकेज से बाहर रखा गया था। आधिकारिक ओलंपिक सोशल मीडिया चैनलों ने भी खिलाड़ियों की इन तस्वीरों को साझा नहीं किया गया था।

ओलंपिक निकाय ने गुरुवार को नीति में बदलाव करते हुए कहा, ‘‘ आईओसी खेलों को अपने स्वामित्व वाले और संचालित प्लेटफॉर्म पर कवर कर रही है और उसमें अब ऐसे क्षणों को भी शामिल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!