लाइव न्यूज़ :

पिछले एक दशक में भारतीय फुटबॉल में निवेश दस गुना बढ़ा : दास

By भाषा | Updated: January 29, 2021 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास ने शुक्रवार को कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय फुटबॉल में निवेश दस गुना बढ़ा और उम्मीद जतायी कि भविष्य में यह देश का सबसे पसंदीदा खेल होगा।

एआईएफएफ अधिकारी ने इसके साथ ही कहा कि भविष्य का प्रमुख लक्ष्य महिला फुटबॉल को बड़े स्तर पर बढ़ावा देना है।

दास जब 2010 में एआईएफएफ से जुड़े तो यह महासंघ वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा था।

दास ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘भारतीय फुटबॉल में 2010 से निवेश संभवत: दस गुना बढ़ गया है। आधारभूत ढांचा, मीडिया से जुड़े अधिकारों में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी हुई है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘फुटबॉल सही मायनों में वैश्विक खेल है तथा भारत की जनसंख्या और वैश्वीकरण को देखते हुए यह नैसर्गिक है कि फुटबॉल भारत में पहली पसंद का खेल होगा। ’’

महिला लीग की शुरुआत और राष्ट्रीय टीम की स्ट्राइकर एन बाला देवी के शीर्ष स्कॉटिश क्लब रेंजर्स की तरफ से खेलने से हाल में महिला फुटबॉल ने भी लोगों का ध्यान खींचा और दास को भविष्य में इस दिशा में और प्रगति की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम महिला फुटबॉल को भी बड़े स्तर पर विकसित करना चाहते हैं। हम मजबूत घरेलू ढांचा तैयार करने की कोशिश में हैं लेकिन हमारा मानना है कि फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप और एएफसी महिला एशियाई कप जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से भारत में महिला फुटबॉल को बहुत बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!