लाइव न्यूज़ :

इंटर और एसी मिलान का मैच ड्रा छूटा, वेरोना ने नैपोली को बराबरी पर रोका

By भाषा | Updated: November 8, 2021 10:06 IST

Open in App

मिलान, आठ नवंबर (एपी) इंटर मिलान को आत्मघाती गोल के कारण शहर के अपने प्रतिद्वंद्वी एसी मिलान के साथ इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए का मैच 1-1 से ड्रा खेलना पड़ा जबकि वेरोना ने भी नैपोली को बराबरी पर रोका।

एसी मिलान के पूर्व मिडफील्डर हाकेन कालाहोंगलु ने 11वें मिनट में इंटर की तरफ से पेनल्टी को गोल में बदला। एसी मिलान ने डिफेंडर स्टीफन डि विरिज के आत्मघाती गोल से बराबरी की।

नैपोली और एसी मिलान दोनों के 12 मैचों में समान 32 अंक हैं। नैपोली ने भी इससे पहले वेरोना से अपना मैच 1-1 से ड्रा खेला था। इंटर मिलान तीसरे स्थान पर है लेकिन उसके शीर्ष पर काबिज दोनों टीमों से सात अंक कम हैं।

वेरोना को डेनियल वेसा और निकोला कालिनिच को लाल कार्ड मिलने के कारण नैपोली के खिलाफ मैच के अंतिम क्षणों में नौ खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा था।

जियोवानी सिमोन ने सातवें मिनट में वेरोना की तरफ से गोल किया लेकिन उसकी बढ़त केवल पांच मिनट तक कायम रही। नैपोली की तरफ से जियोवानी डि लारेंजो ने बराबरी का गोल दागा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!