लाइव न्यूज़ :

युवा विश्व मुक्केबाजी में भारत का लगातार दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन

By भाषा | Updated: April 15, 2021 11:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल भारतीय मुक्केबाजों ने पोलैंड में चल रही युवा विश्व चैम्पियनशिप में लगातार दूसरे दिन अच्छा प्रदर्शन करते हुए सारे मैच जीते जबकि महिला टीम में से दो मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।

पूनम (57 किलो) और विंका (60 किलो) ने अंतिम आठ में जगह बनाई । पूनम ने हंगरी की बीटा वारगा को हराया जबकि विंका ने बोस्निया और हर्जेगोविना की तारा बोहाजुक को मात दी ।

दोनों मुकाबले तीसरा दौर पूरा होने से पहले ही रैफरी ने रोक दिये ।

पुरूष वर्ग में एशियाई युवा चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता अंकित नरवाल (64 किलो) ने स्लोवाकिया के मिरोस्लाव हरसेग को 5 . 0 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया । अब उनका सामना उजबेकिस्तान के अखमदजोन अखमेदोव से होगा ।

वहीं 91 किलो वर्ग में विशाल गुप्ता ने बुल्गारिया के जार्जी स्टोएव को हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई । अब वह क्रोएशिया के बोरना लोंकारिक से खेलेंगे ।

विकास (52 किलो) भी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जिन्होंने बुल्गारिया के यासेन राडेव को 5 . 0 से मात दी ।

भारत ने टूर्नामेंट में दस पुरूष और दस महिला मुक्केबाज भेजे हैं । टूर्नामेंट में 52 देशों के 414 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!