लाइव न्यूज़ :

बहरीन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला टीम का सामना चीनी ताइपे से

By भाषा | Updated: October 12, 2021 14:40 IST

Open in App

मनामा, 12 अक्टूबर भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बुधवार को यहां अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में खुद से बेहतर रैंकिंग वाली चीनी ताइपे टीम का सामना करना है, जो हाल के दिनों में उसकी सबसे कठिन परीक्षा होगी।

भारतीय टीम ने रविवार को अपने पिछले मुकाबले में दबदबा कायम करते हुए बहरीन को 5-0 से हराया है और विश्व रैंकिंग में 40वें स्थान पर काबिज चीनी ताइपे के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उसका आत्मविश्वास बढ़ा होगा।

यूएई और बहरीन के खिलाफ दो जीत के साथ टीम ने नये मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी की देखरेख में अच्छी शुरुआत की है।

भारतीय कोच हालांकि चीनी ताइपे की चुनौती से अवगत है जो फीफा रैंकिंग में भारत से काफी ऊपर है।

मैच की पूर्व संध्या पर डेनेरबी ने कहा, ‘‘ अब तक के खेले मैचों में हमने महसूस किया है कि हमें आगे बढ़ने के लिए क्या काम करने की जरूरत है। चीनी ताइपे के खिलाफ मैच इस दौरे पर हमारी अब तक की सबसे कठिन परीक्षा होगी। लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे चीनी ताइपे से आक्रामक खेल की उम्मीद है। जिसका अर्थ है कि हमारी रक्षापंक्ति पर अधिक दबाव होगा। इसका एक मतलब यह भी है कि हमारे पास उनकी रक्षापंक्ति के खिलाफ मौका बनाने का अधिक अवसर होगा। यह एक दिलचस्प मुकाबला होगा।’’

मौजूदा विदेशी दौरे पर बहरीन के खिलाफ शानदार नतीजा हासिल करने वाली भारतीय टीम ने यूएई को 4-1 से हराया था जबकि ट्यूनीशिया के खिलाफ उसे 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

इस दौरे पर मैत्री मैचों से भारतीय टीम एएफसी एशियाई कप की तैयारी कर रही। एएफसी एशियाई कप की मेजबानी भारत जनवरी-फरवरी में करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!