लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने चिली की सीनियर टीम को हराया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 13:38 IST

Open in App

सैंटियागो (चिली), 21 जनवरी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके यहां प्रिंस ऑफ वेल्स कंट्री क्लब में चिली की सीनियर टीम को 3-2 से हराया।

फर्नांडा विल्लाग्रान ने 21वें मिनट में चिली को बढ़त दिलायी जिसके बाद दीपिका (39वें मिनट), संगीता कुमारी (45वें मिनट) और लालरिंडिकी (47वें मिनट) ने भारत की तरफ से गोल दागे। चिली की सिमोन अवेली ने 56वें मिनट में गोल किया लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पायी।

भारत की इस दौरे में यह लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले उसने चिली की जूनियर टीम को दो मैचों में हराया था।

भारत ने आक्रामक शुरुआत की और दो बार चिली के सर्किल में पहुंचा लेकिन गोल नहीं कर पाया। चिली को 10वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन भारतीयों ने इसका अच्छा बचाव किया।

चिली की टीम ने दूसरे क्वार्टर में दबदबा बनाया और इससे उसने 21वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कार्नर हासिल किये जिसमें से दूसरे पर विल्लाग्रान ने गोल किया।

भारत ने तीसरे क्वार्टर में अच्छी वापसी की और नौ मिनट के अंदर पांच पेनल्टी कार्नर हासिल किये। इसका फायदा उठाकर दीपिका ने 39वें मिनट में टीम को बराबरी दिलायी। इसके बाद भारतीय टीम हावी हो गयी और 45वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करके बढ़त हासिल की। तब मारियाना कुजुर के ड्रैग फ्लिक को स्ट्राइकर संगीता ने डिफलेक्ट करके गोल में डाला था।

भारत ने इसके बाद भी दबाव बनाये रखा और इसका लाभ उठाकर लालरिंडिकी ने संगीता के पास पर गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया। चिली ने अंतिम क्षणों में वापसी की कोशिश की लेकिन वह इस बीच एक गोल ही कर पाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!