लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला हॉकी टीम की अर्जेंटीना दौरे पर पहली हार

By भाषा | Updated: January 23, 2021 11:58 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स , 23 जनवरी भारतीय महिला हॉकी टीम को अर्जेंटीना दौरे पर करारी हार का सामना करना पड़ा जिसे मेजबान बी टीम ने 2 . 1 से मात दी ।

अर्जेटीना के लिये सोल पागेला ने 11वें मिनट में गोल किया जबकि भारतीय फारवर्ड सलीमा टेटे ने 54वें मिनट में बराबरी का गोल दागा ।

इसके तीन मिनट बाद ही हालांकि भारतीय रक्षापंक्ति में सेंध लगाकर आगस्टिना गोर्जेलानी ने अर्जेंटीना के लिये विजयी गोल कर दिया ।

पिछले मैचों में भारत ने अर्जेंटीना की जूनियर टीम के साथ 2 . 2 और 1 . 1 से ड्रॉ खेला था ।

मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा ,‘‘ हमने आज मजबूत अर्जेंटीना टीम से खेला जिसमें उसकी सीनियर टीम के कई खिलाड़ी थे । अगले सप्ताह सीनियर टीम के खिलाफ खेलने से पहले यह अच्छी तैयारी थी । हमने नियमित समय खत्म होने से ठीक पहले पेनल्टी कॉर्नर गंवाया जिसमें सुधार करना होगा ।’’

मेजबान टीम ने शुरू ही से आक्रामक हॉकी खेली और छह मिनट के भीतर लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर बनाये । गोलकीपर रजनी ने हालांकि गोल नहीं होने दिये ।

मेजबान ने हालांकि 11वें मिनट में पागेला के गोल के दम पर बढत बना ली । अर्जेंटीना के अडिग रक्षण के कारण भारतीय टीम पेनल्टी कॉर्नर नहीं बना सकी । भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर 23वें मिनट में मिला लेकिन गुरजीत कौर इस पर गोल नहीं कर सकी ।

अर्जेंटीना ने 43वें और 51वें मिनट में फिर पेनल्टी कॉर्नर बनाये हालांकि उस पर कामयाबी नहीं मिली।

भारत को 54वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर सलीमा ने रिबाउंड पर गोल दागा । हूटर से ठीक पहले हालांकि भारत को रक्षण में चूक का खामियाजा भुगतना पड़ा ।

भारत का सामना अब रविवार को अर्जेंटीना बी से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!