लाइव न्यूज़ :

कोरोना मामले के कारण भारतीय महिला हॉकी टीम का एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में अभियान खत्म

By भाषा | Updated: December 9, 2021 17:44 IST

Open in App

डोंगहे (दक्षिण कोरिया), नौ दिसंबर भारतीय महिला हॉकी टीम एक सदस्य के कोरोना संक्रमित पाये जाने के कारण गुरूवार को एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई जबकि मलेशिया को भी कोरोना संक्रमण के कारण ही टूर्नामेंट छोड़ना पड़ा था ।

गत चैम्पियन कोरिया और चीन के खिलाफ भारत के मैच रद्द करने पड़े । एशियाई हॉकी महासंघ के एक सूत्र ने बताया कि भारत अब टूर्नामेंट में नहीं खेल रहा है । भारतीय टीम पृथकवास में है और पॉजिटिव पाई गई खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है ।

एएचएफ सूत्र ने कहा ,‘‘ पिछले बार की उपविजेता भारत टूर्नामेंट से बाहर है क्योंकि टीम में कोरोना संक्रमण का एक मामला पाया गया । भारत टूर्नामेंट में आगे नहीं खेलेगा ।’’

भारत को बुधवार को कोरिया से और बृहस्पतिवार को चीन से खेलना था ।

इससे पहले भारत और मलेशिया के बीच सोमवार को दूसरा मैच भी कोरोना मामले के कारण रद्द करना पड़ा था । मलेशिया की एक खिलाड़ी नुरूल फाएजा शफीक कलीम कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी ।

भारत ने थाईलैंड को 13 . 0 से हराया था जिसमें ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने पांच गोल किये थे ।

भारत टूर्नामेंट में सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम है जिसकी विश्व रैंकिंग नौ है ।

महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पहले 2020 में होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण दो बार स्थगित की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!