लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना की जूनियर टीम से ड्रॉ खेला

By भाषा | Updated: January 18, 2021 13:41 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 18 जनवरी शर्मिला देवी और दीप ग्रेस इक्का के एक एक गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना दौरे की शुरूआत मेजबान जूनियर टीम के खिलाफ 2 . 2 से ड्रॉ के साथ की ।

बराबरी के मुकाबले में भारत के लिये युवा स्ट्राइकर शर्मिला (22वां) और अनुभवी इक्का)31वां मिनट) ने गोल दागे । अर्जेंटीना के लिये पाउला सांटामारिना (28वां) और ब्रिसा ब्रगेसेर (48वां) ने गोल किये ।

भारतीय टीम कोरोना वायरस महामारी के कारण करीब एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही है ।

मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ यह लंबे समय बाद पहला मैच था । लगभग एक साल बाद खेलते हुए लय में आने में समय लगता है । हम 23 खिलाड़ियों को लेकर उतरे हैं ताकि सभी को लंबे समय बाद खेलने का अनुभव मिल सके ।’’

भारत ने पहले ही क्वार्टर में आठवें और नौवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर बनाये लेकिन अर्जेंटीना के डिफेंडरों ने उन्हें गोल नहीं करने दिया ।

अर्जेंटीना को भी 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे भारत की अनुभवी गोलकीपर सविता ने बचा लिया ।

दूसरे क्वार्टर में भारत को 22वें मिनट में शर्मिला ने बढत दिलाई हालांकि वह छह मिनट तक ही कायम रही ।

दूसरे क्वार्टर में भारत को 31वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला जिसे इक्का ने गोल में बदला । भारत ने तीसरे क्वार्टर में बढत कायम रखी।

मेजबान टीम ने आखिरी क्वार्टर में गोल करके स्कोर बराबर कर लिया । भारत ने आखिरी सीटी बजने से पहले कई हमले बोले लेकिन कामयाबी नहीं मिली ।

भारत को 53वें मिनट में मिला पेनल्टी कार्नर भी बेकार गया ।

भारतीय टीम अब 20 जनवरी को अर्जेंटीना की जूनियर टीम से खेलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!