लाइव न्यूज़ :

भारतीय टीम ने हैडिंग्ले में पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया

By भाषा | Updated: August 22, 2021 22:07 IST

Open in App

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पूर्व रविवार को यहां हैडिंग्ले के नेट्स पर ट्रेनिंग शुरू की जिसमें सभी शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।पांच मैचों की श्रृंखला के तीसरे टेस्ट के लिए लीड्स पहुंचने के तुरंत बाद भारतीय टीम ने अभ्यास शुरू किया। लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में 151 रन की जीत के साथ भारत श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है।कप्तान विराट कोहली, उप कप्तान अजिंक्य रहाणे और सीनियर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से लेकर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की तेज गेंदबाजी जोड़ी के अलावा रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी ने नेट्स पर पसीना बहाया।विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।कोहली की नजरें लीड्स टेस्ट में जीत के साथ श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त लेने पर टिकी हैं।भारत ने हैडिंग्ले में पिछला टेस्ट 2002 में खेला था और मौजूदा टीम के किसी खिलाड़ी को इस मैदान पर टेस्ट खेलने का अनुभव नहीं है।तीसरा टेस्ट बुधवार से शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम के यहां पहुंचने पर ट्वीट किया, ‘‘लीड्स के हैडिंग्ले स्टेडियम में आपका स्वागत है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट का आयोजन स्थल। #भारत बनाम इंग्लैंड।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

क्रिकेटक्या महिला प्रीमियर लीग में 5 की जगह 6 टीम खेलेंगी?, आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने कहा- हमें भी डब्ल्यूपीएल टीम का भी मालिक बनना?

क्रिकेटPBKS vs RCB: विराट कोहली ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, PBKS के खिलाफ मुकाबले में हासिल कीं 2 बड़ी उपलब्धियां

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

क्रिकेट9 सीजन में 500 से अधिक रन?, विराट कोहली सबसे आगे, देखिए टॉप-4 लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!