लाइव न्यूज़ :

Indian Super League 2022: 2016 के बाद केरल ब्लास्टर्स की एफसी गोवा पर पहली जीत, ब्लास्टर्स के छह मैचों में तीन जीत और तीन हार से नौ अंक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2022 22:40 IST

Indian Super League 2022: केरल ब्लास्टर्स के लिए उसके विदेशी खिलाड़ियों एंड्रियन लुना (42वें), दिमित्रियोस डायमांटाकोस (45+1वें) और इवान कालिउजनी (52वें मिनट में) ने गोल दागे।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल ब्लास्टर्स ने एफसी गोवा के खिलाफ 10 मैचों के बाद पहली जीत हासिल की।जीत से ब्लास्टर्स अंक तालिका में सातवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।केरल ब्लास्टर्स के छह मैचों में तीन जीत और तीन हार से नौ अंक हैं।

Indian Super League 2022: केरल ब्लास्टर्स ने रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में एफसी गोवा को 3-1 से हराया जो उसकी अपने इस प्रतिद्वंदी के खिलाफ 2016 के बाद पहली जीत है।

ब्लास्टर्स के लिए उसके विदेशी खिलाड़ियों एंड्रियन लुना (42वें), दिमित्रियोस डायमांटाकोस (45+1वें) और इवान कालिउजनी (52वें मिनट में) ने गोल दागे। इससे ब्लास्टर्स ने एफसी गोवा के खिलाफ 10 मैचों के बाद पहली जीत हासिल की।

इस जीत से ब्लास्टर्स अंक तालिका में सातवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। ब्लास्टर्स के छह मैचों में तीन जीत और तीन हार से नौ अंक हैं। एफसी गोवा अपनी दूसरी हार के बावजूद चौथे स्थान पर बरकरार है। एफसी गोवा के पांच मैचों में तीन जीत और दो हार से नौ अंक हैं।

मुंबई सिटी ने चेन्नइयन एफसी को 6-2 से करारी शिकस्त दी

मुंबई सिटी एफसी ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को यहां चेन्नइयन एफसी को 6-2 से करारी शिकस्त दी। मुम्बई सिटी के लिए जोर्गे परेरा डियाज (33वें), ग्रेग स्टीवर्ट (45+3वें), विनीत राय (49वें), विग्नेश दक्षिणामूर्ति (60वें), अल्बर्टो नोगुएरा (65वें मिनट में) और बिपिन सिंह (90+1वें मिनट) ने गोल दागे।

मैच का पहला गोल 19वें मिनट में चेन्नइयन एफसी के क्रोएशियाई फॉरवर्ड पेटर स्लिसकोविच ने किया। मिडफील्डर अब्देनासेर अल ख्याति ने 32वें मिनट में गोल करके चेन्नइयन एफसी की बढ़त को दोगुना कर दिया था।

टॅग्स :इंडियन सुपर लीगKerala Blastersबेंगलूरु एफसीकेरला ब्लास्टर्सगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!